27.2 C
Dehradun
Monday, August 3, 2026


spot_img

अमेरिका-ईरान युद्ध की आशंका तेज, हफ्तों तक चल सकता है संघर्ष; इस्राइल भी तैयार

वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े हालिया तनाव के बाद युद्ध की आशंका तेज हो गई है। परमाणु समझौते पर वार्ताओं की विफलता ने ईरान पर अमेरिकी हमले की आशंका बढ़ा दी है। अमेरिका ने 24 घंटे के भीतर एशिया में 50 से अधिक लड़ाकू विमानों को भेजा है। इस बीच एक अमेरिकी आधारित न्यूज एजेंसी ने दावा किया है कि अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध जल्द शुरू होने वाला है। इतना ही नहीं यह भी दावा किया है कि यह कई हफ्तों तक चल सकता है।
रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त राज्य अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य टकराव की आशंका तेजी से बढ़ गई है। अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि यदि सैन्य कार्रवाई शुरू होती है तो वह सीमित या प्रतीकात्मक नहीं, बल्कि कई हफ्तों तक चलने वाला अभियान हो सकता है। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने आने वाले हफ्तों में हमले की संभावना 90 प्रतिशत तक बताई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि तनाव ऐसे समय बढ़ा है, जब वॉशिंगटन और तेहरान के बीच कूटनीतिक बातचीत जारी है। एजेंसी ने पूर्व इस्राइल सैन्य खुफिया प्रमुख अमोस यादलिन के हवाले से कहा कि संघर्ष की संभावना काफी बढ़ गई है। इस्राइल के पूर्व सैन्य खुफिया प्रमुख ने चेतावनी दी कि हालात पहले से कहीं ज्यादा गंभीर हो चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘हम युद्ध के और करीब हैं, लेकिन एक महाशक्ति कुछ ही दिनों में युद्ध नहीं करती। पहले कूटनीतिक रास्ते को पूरी तरह आजमाया जाता है।’
यादलिन ने यह भी कहा कि अमेरिका के भीतर हमले को लेकर मतभेद हैं और पेंटागन भी यह स्पष्ट नहीं है कि वह इस कार्रवाई से क्या हासिल करना चाहता है, लेकिन राष्ट्रपति का रुख सख्त नजर आ रहा है।
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि यह अभियान संभवतः इस्राइल के साथ संयुक्त रूप से चलाया जाएगा और यह पिछले साल ईरानी ठिकानों को निशाना बनाकर चलाए गए 12 दिवसीय इस्राइली नेतृत्व वाले बमबारी अभियान से बड़ा हो सकता है। इस्राइली अधिकारियों ने संभावित संघर्ष की तैयारियों के संकेत भी दिए। दो अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि इस्राइल कुछ ही दिनों में युद्ध छिड़ने की तैयारी कर रहा है और एक ऐसे अभियान की वकालत कर रहा है, जो ईरान के सत्ताधारी शासन के लिए खतरा बन सकता है।
तनाव की खबरों के बीच ईरान की राजधानी तेहरान के पास पारंद इलाके में कथित तौर पर एक इमारत में आग लग गई। जहां आग लगने की घटना सामने आई है, वहां पास कई मिलिट्री और स्ट्रेटेजिक जगहें बताई जा रही हैं। रॉयटर्स ने ईरान के सरकारी मीडिया का हवाला से यह जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक बिल्डिंग में धमाका हुआ, फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं आई है। आग की खबरों के बाद सरकारी मीडिया ने पारंद दमकल विभाग का हवाला देते हुए कहा, “पारंद शहर के पास देखा गया काला धुआं पारंद नदी किनारे के नरकट (घास) में लगी आग का नतीजा है। फायर फाइटर्स मौके पर हैं और आग बुझाने का ऑपरेशन चल रहा है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

युवाओं के नेतृत्व और सक्रिय जनभागीदारी से साकार होगा नशा मुक्त भारत का सपना:...

0
नई दिल्ली। युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि नशा मुक्त भारत का सपना केवल सक्रिय जनभागीदारी और युवाओं के...

अल्पसंख्यक समाज के उत्थान के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्धः सीएम धामी

0
-योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगाः मुख्यमंत्री देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर, देहरादून द्वारा आयोजित ‘लाभार्थी...

ब्रिक्स वेव्स बाज़ार का आयोजन करेगा राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम

0
नई दिल्ली।  सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) इस महीने की 6 और 7 तारीख को मुंबई में ब्रिक्स...

अरुणाचल प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट

0
नई दिल्ली।  मौसम विभाग ने कल अरुणाचल प्रदेश, बिहार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया...

पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने विकसित भारत के लिए नशा-मुक्त युवा संकल्प अभियान की शुरुआत...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने विकसित भारत के लिए नशा-मुक्त युवा संकल्प अभियान की नई दिल्ली में शुरुआत की। वर्चुअल माध्‍यम से उन्होंने...