देहरादून। भारतीय सेना की मध्य कमान के आर्मी कमाण्डर लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने आज उत्तराखण्ड के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से उनके शासकीय आवास में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्य में पूर्व सैनिकों के कल्याण, सैन्य परंपराओं के संरक्षण तथा नागरिक-सैन्य समन्वय से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। इस दौरान आर्मी कमाण्डर ने सैनिक कल्याण मंत्री को सूर्या कमाण्ड की पुस्तक ‘‘द् वॉयेज ऑफ सूर्या कमाण्ड‘‘ भेंट की।
भेंट के उपरांत सैनिक कल्याण मंत्री और आर्मी कमाण्डर ने देहरादून स्थित भव्य सैन्यधाम का संयुक्त निरीक्षण भी किया। उन्होंने सैन्यधाम में स्थापित शहीदों की स्मृति को समर्पित संरचनाओं, दीर्घाओं तथा विकसित की जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया और इसे देशभक्ति एवं सैन्य गौरव का प्रतीक बताया। आर्मी कमाण्डर ने राज्य सरकार द्वारा सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा सैन्यधाम के निर्माण एवं विकास को एक ऐतिहासिक पहल बताया।
इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखण्ड “वीरों की भूमि” है और राज्य सरकार शहीद सैनिकों एवं उनके परिवारों के सम्मान और कल्याण के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने सैन्यधाम को आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि यह स्थान देश के वीरों के त्याग और बलिदान की गाथा को सदैव जीवंत रखेगा। सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि आर्मी कमाण्डर द्वारा दिये गये सुझावों पर सैनिक कल्याण विभाग द्वारा कार्यवाही की जाऐगी और उनके दौरे के बाद अवश्य ही सैन्यधाम निर्माण की प्रगति को मजबूती मिलेगी। इस दौरान उत्तराखण्ड सब एरिया के जीओसी मेजर जनरल एमपीएस गिल, डिप्टी जीओसी बिग्रेडियर आरएस थापा, पूर्व जीओसी मेजर जनरल शम्मी सभरवाल सहित सैनिक कल्याण विभाग, सेना एवं राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
मंत्री गणेश जोशी से मिले मध्य कमान के आर्मी कमाण्डर, सैन्यधाम का किया संयुक्त निरीक्षण
Latest Articles
पीएम नरेंद्र मोदी का चार दलों पर निशाना
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्र को संबोधित करते हुए देश की माताओं-बहनों से माफी मांगी। उन्होंने कहा, 'नारी शक्ति वंदन...
एआई गवर्नेंस के लिए विशेषज्ञ समिति गठित, नीति और नियामक निर्णयों को मिलेगा समर्थन
नई दिल्ली। सरकार ने हाल ही में गठित एआई गवर्नेंस एंड इकोनॉमिक ग्रुप-एआईजीईजी के कामकाज में सहयोग देने के लिए एक प्रौद्योगिकी और नीति...
सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में...
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज भारत समुद्री बीमा पूल के गठन को मंजूरी दे दी। इस घरेलू बीमा पूल के लिए 12 हजार...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राष्ट्रहित सरकार के लिए सर्वोपरि है। राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार...
राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरणः प्री ऑथराइजेशन में उत्तराखंड देशभर में टॉप
देहरादून। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखंडः नेशनल हेल्थ ऑथोरिटी से राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखंड के लिए अच्छी खबर आई है। देशभर के सभी राज्यों में...

















