16.4 C
Dehradun
Saturday, February 28, 2026


spot_img

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सचिव लोक निर्माण ने किया चारधाम यात्रा मार्गों का स्थलीय निरीक्षण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर शुक्रवार को सचिव लोक निर्माण डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत उत्तरकाशी-भटवाड़ी-हर्षिल-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-34 में निर्माणाधीन कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय द्वारा बी.आर.ओ के अधिकारियों को आगामी चारधाम यात्रा से पूर्व 15 अप्रैल, 2026 तक राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-34 को दुरुस्त किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को यात्रा मार्ग से मलवा हटाने एवं सभी डेंजर/लैंडस्लाइड जोन में आवश्यकतानुसार कटिंग करते हुए चौडाई बढ़ाने तथा हॉट मिक्स करने के निर्देश दिए।
सचिव लोक निर्माण ने अधिकारियों को स्वाडी-गाड में निर्माणाधीन 85 मी० स्पान स्टील सेतु के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा यात्रा शुरू होने से पूर्व स्टील गर्डर सेतु का लॉचिंग, डैक स्लैब का कार्य एवं एप्रोच रोड का भी निर्माण कार्य पूरा किया जाए। उन्होंने  कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर राज्य सरकार का संकल्प है कि चार धाम से संबंधित सभी कार्य तीव्र गति एवं प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाएं।
सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने मुखवा से धराली तक पैदल मार्ग एवं पैदल सेतु का भी निरीक्षण किया।निरीक्षण में दौरान उन्होंने धराली क्षेत्र में घटित भीषण दैवीय आपदा के कारण क्षतिग्रस्त धराली स्थित पैदल सेतु के मरम्मत का कार्य प्रारम्भ न होने एवं धराली एवं हर्षिल के बीच दो स्थानों पर क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय राजमार्ग का पुनर्निर्माण का कार्य प्रारम्भ न होने पर असंतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तय समय के अंदर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा तय समय पर निर्माण कार्य पूर्ण न होने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बी.आर.ओ एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा बताया गया कि आगामी चार धाम यात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व ही राष्ट्रीय राजमार्ग के सम्बन्धित स्थलों पर हॉट मिक्स का कार्य करवाते हुए राइडिंग क्वालिटी में सुधार सुनिश्चित किया जायेगा। इस अवसर पर इं. रणजीत सिंह,  इं० विजय कुमार, इं० नवीन लाल, इं० कैलाश चन्द्र नौटियाल, मेजर सन्तोष कुमार, एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

अमेरिका-ईरान तनाव: भारत समेत कई देशों की अपने नागरिकों को चेतावनी, मिडिल ईस्ट में...

0
नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच कई देशों ने अपने नागरिकों और दूतावास कर्मचारियों के परिवारों के लिए एडवाइजरी...

पीएम मोदी ने सीरियाई चर्च के प्रमुख से की मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर...

0
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में सीरिएक ऑर्थोडॉक्स चर्च के प्रमुख से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने समाज के कल्याण और...

हत्या, जबरन वसूली और जालसाजी के आरोपी की 90 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां...

0
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), गुरुग्राम क्षेत्रीय कार्यालय ने 'हत्या-जबरन वसूली' और 'जालसाजी' के आरोपी इंदरजीत यादव की 90.04 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों...

कंटेंट क्रिएटर्स और मीडिया हाउस को काम के बदले वाजिब हक मिले

0
नई दिल्ली। कंटेंट क्रिएटर्स और मीडिया हाउस में काम करने वाले लोगों को मेहनत के बदले कितने पैसे मिलने चाहिए? आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के...

रोड़ कटिंग शर्तों मानकों के उल्लंघन पर विधिक एक्शन तय; प्रभारी मंत्री ने समीक्षा...

0
देहरादून: प्रभारी मंत्री देहरादून सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में रोड कटिंग कार्यों की समीक्षा एवं नए रोड कटिंग कार्यों की अनुमति के संबंध में...