नई दिल्ली। खाड़ी क्षेत्र में जारी भू-राजनीतिक संकट के कारण विमान ईंधन की कीमतों में आई तेज बढ़ोतरी का असर अब हवाई यात्रियों की जेब पर पड़ने वाला है। एअर इंडिया समूह ने अपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर चरणबद्ध तरीके से फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का निर्णय लिया है।
इसके तहत 12 मार्च 2026 से नई बुकिंग कराने वाले यात्रियों को टिकट के लिए अधिक कीमत चुकानी पड़ेगी। घरेलू उड़ानों पर प्रति टिकट 399 रुपये का फ्यूल सरचार्ज लगाया जाएगा, जबकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर अधिकतम 200 अमेरिकी डॉलर (लगभग 18324 रुपये) तक सरचार्ज लागू करने का फैसला किया गया है।
माना जा रहा है कि एअर इंडिया के इस फैसले के बाद अन्य एयरलाइंस कंपनियां भी अपने किराए में बढ़ोतरी कर सकती हैं। एअर इंडिया के अनुसार मार्च 2026 की शुरुआत से ही एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में तेज वृद्धि दर्ज की गई है। विमानन कंपनियों के कुल परिचालन खर्च का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा एटीएफ पर खर्च होता है।भारत में दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े महानगरों में एटीएफ पर लगने वाले अधिक उत्पाद शुल्क और वैट के कारण यह लागत और बढ़ जाती है, जिससे एयरलाइनों पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव पड़ रहा है।तीन चरणों में लागू होगी बढ़ोतरी कंपनी के मुताबिक फ्यूल सरचार्ज को तीन चरणों में लागू किया जाएगा और यह सभी उड़ानों पर लागू होगा, जिनमें एअर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा संचालित उड़ानें भी शामिल हैं।
वर्तमान में एयर इंडिया एक्सप्रेस अपनी उड़ानों पर कोई फ्यूल सरचार्ज नहीं लेती है। पहले चरण में घरेलू उड़ानों और सार्क देशों के लिए प्रति टिकट 399 रुपये का फ्यूल सरचार्ज लगाया जाएगा, जबकि पहले यह शुल्क नहीं लिया जाता था। पश्चिम एशिया या मध्य पूर्व की उड़ानों पर 10 अमेरिकी डॉलर का नया सरचार्ज लागू किया जाएगा।
दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए फ्यूल सरचार्ज 40 से बढ़ाकर 60 डॉलर कर दिया गया है, जबकि अफ्रीका जाने वाली उड़ानों पर यह 60 से बढ़ाकर 90 डॉलर कर दिया गया है। सिंगापुर की उड़ानों पर भी अब फ्यूल सरचार्ज लागू किया जाएगा।
दूसरा चरण 18 मार्च 2026 से नई बुकिंग पर लागू होगा। इसके तहत यूरोप जाने वाली उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज 100 डॉलर से बढ़ाकर 125 डॉलर कर दिया जाएगा। वहीं उत्तर अमेरिका और आस्ट्रेलिया की उड़ानों पर यह 150 से बढ़ाकर 200 डॉलर कर दिया जाएगा।इसके बाद तीसरा चरण लागू किया जाएगा। हांगकांग, जापान और दक्षिण कोरिया जैसे सुदूर पूर्वी बाजारों के लिए तीसरे चरण में फ्यूल सरचार्ज लागू किया जाएगा, जिसकी घोषणा बाद में की जाएगी।एअर इंडिया ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय से पहले जारी किए गए टिकटों पर यह नया सरचार्ज लागू नहीं होगा। हालांकि यदि यात्री टिकट की तारीख या यात्रा कार्यक्रम में बदलाव करते हैं तो किराए की दोबारा गणना के साथ नया सरचार्ज लागू हो सकता है।
Air India ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज: 18 हजार रुपए तक महंगी हो जाएगी टिकट
Latest Articles
प्रधानमंत्री मोदी ने सेवा तीर्थ में विभिन्न मंत्रालयों के सचिवों से की बातचीत
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली के सेवा तीर्थ में विभिन्न मंत्रालयों के सचिवों से बातचीत की। चर्चा दो प्रमुख विषयों पर...
अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान, तीर्थ यात्रियों के ठहरने के...
नई दिल्ली। वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के साथ 55 हजार तीर्थ यात्रियों के ठहरने के लिए व्यापक...
VB-G RAM G अधिनियम, कल से पूरे ग्रामीण भारत में होगा लागू
नई दिल्ली। विकसित भारत – गारंटी रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) – वीबी जी-राम-जी अधिनियम, 2025 कल से पूरे ग्रामीण भारत में लागू हो...
मंत्री का नगर पालिका में छापा, गायब मिले कई अधिकारी व कर्मचारी
उधमसिंहनगर। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने जसपुर नगर पालिका परिषद में छापा मारा। छापे के दौरान कई अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जबकि...
ऋषिकेश में एमडीडीए का बुलडोजर एक्शन, भू-माफियाओं पर बड़ा प्रहार, पांच ठिकानों पर सीलिंग-ध्वस्तीकरण
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण और भू-माफियाओं के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक को अंजाम देते...

















