33.2 C
Dehradun
Wednesday, May 27, 2026


spot_img

राज्यसभा में विनियोग विधेयक 2026 पर चर्चा शुरू

नई दिल्ली। राज्यसभा में विनियोग विधेयक 2026 पर चर्चा शुरू हो गई है। इस विधेयक में वित्तीय वर्ष 2025-26 की सेवाओं के लिए भारत की संचित निधि से कुछ अतिरिक्त राशियों के भुगतान और विनियोजन को अधिकृत करने का प्रावधान है। लोकसभा में पिछले सप्ताह ही यह विधेयक पारित हो गया था।

चर्चा की शुरुआत करते हुए कांग्रेस के शक्तिसिंह गोहिल ने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने के मद्देनजर देश में एलपीजी आपूर्ति का मुद्दा उठाया। उन्होंने नैनो यूरिया के अनिवार्य उपयोग का मुद्दा भी उठाया और आरोप लगाया कि डीलर किसानों को उर्वरकों के साथ नैनो यूरिया खरीदने के लिए मजबूर कर रहे हैं।

भाजपा के अरुण सिंह ने कहा कि इस विधेयक का उद्देश्य किसानों की मदद करना, गरीबों को मुफ्त अनाज मुहैया कराना और पूर्व सैनिकों को सुविधा प्रदान करना है। उन्होंने विपक्ष पर नकारात्मक राजनीति करने का आरोप लगाया। श्री सिंह ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले उर्वरक संकट के बारे में सभी जानते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता संभालने के बाद नीम-लेपित यूरिया और नैनो यूरिया जैसी पहल की शुरूआत की गई।

आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा ने सरकार से विवाहित जोड़ों को संयुक्त आयकर रिटर्न दाखिल करने की अनुमति देने का आग्रह किया, क्योंकि पति-पत्नी जिम्मेदारियों और घरेलू खर्चों को साझा करते हैं। उन्होंने कहा कि इससे परिवारों को पैसे बचाने और आर्थिक बोझ कम करने में मदद मिलेगी। श्री चड्ढा ने सरकार से सशस्त्र बलों की विकलांगता पेंशन पर कर हटाने का अनुरोध किया। उन्होंने सरकार से बैंकों द्वारा अपने ग्राहकों से खातों में न्यूनतम राशि न रखने पर लिए जाने वाले शुल्क को वापस लेने का भी आग्रह किया।

सीपीआई (एम) के जॉन ब्रिटास ने सरकार से पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के मद्देनजर देश में एलपीजी सिलेंडरों की कमी के कारण पैदा हुए संकट को हल करने का आग्रह किया। उन्होंने दावा किया कि एलपीजी की कमी का असर अन्य क्षेत्रों पर भी पड़ेगा।

सीपीआई के संदोष कुमार पी, एनसीपी (शरद पवार) की फौजिया खान, समाजवादी पार्टी के रामजी लाल सुमन, ऑल इंडिया अन्‍ना डीएमके के एम थम्‍बीदुरई, डीएमके के पी विल्सन और बीजू जनता दल के मुजीबुल्ला खान सहित अन्य सदस्यों ने भी चर्चा में भाग लिया।

राज्‍यसभा में कल विनियोग विधेयक 2026 पर चर्चा जारी रहेगी। बाद में सदन में विशेष उल्लेखों पर चर्चा हुई जहां सदस्यों ने अत्यंत महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया। राज्यसभा की कार्रवाई  कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीबीएसई ने ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली में किसी सुरक्षा उल्लंघन से किया इनकार

0
नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सी०बी०एस०ई० ने स्पष्ट किया है कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए उपयोग की जाने वाली ऑन-स्क्रीन मार्किंग...

क्वाड विदेश मंत्रियों ने नई दिल्ली बैठक में हिंद-प्रशांत से जुड़े क्षेत्रीय और वैश्विक...

0
नई दिल्ली : क्‍वाड देशों ने आज नई दिल्ली में अपने विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान, गठबंधन के एजेंडे की प्रगति की समीक्षा...

सर्वोच्च न्यायालय ने बिहार में 1983 के पांच हत्याओं के मामले में दोषियों की...

0
नई दिल्ली : सर्वोच्च न्यायालय ने बिहार में 1983 में पांच लोगों की हत्या के मामले में कई दोषियों की सजा को बरकरार रखते...

उत्तराखंड में 28 मई को होगी बकरीद की छुट्टी, आदेश जारी

0
देहरादून। प्रदेश में ईद-उल-जुहा यानी बकरीद की छुट्टी को लेकर नया आदेश जारी किया है। शासन के सचिव राजेश कुमार ने विज्ञप्ति जारी कर...

टेक होम राशन का 100 प्रतिशत वितरण फेस रेकग्निशन सिस्टम के तहत किया जाए

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत मिशन सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण, मिशन वात्सल्य एवं मिशन...