देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के तहत नलकूप निर्माण, सीवरेज लाईन बिछाये जाने तथा आपदा प्रभावितों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराये जाने के साथ ही मन्दिर सौन्दर्यीकरण व खेल सुविधाओं के विकास हेतु 17 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद नैनीताल की हल्द्वानी शाखा के अंतर्गत विभिन्न नलकूपों पर स्थापित पुराने एवं 15 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पम्प सेटों के स्थान पर ऊर्जा दक्ष पम्प सेटों की आपूर्ति हेतु 3.01 करोड़ की योजना स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र रायपुर के अंतर्गत रामगढ़ (वाणी विहार) क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाने हेतु 3.11 करोड़ की योजना स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चमोली की नगर पालिका परिषद ज्योतिर्मठ में वर्ष 2023 के भू-धंसाव से प्रभावित क्षेत्रों में लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रस्तावित स्लोप स्टेबलाइजेशन कार्यों से प्रभावित भूमि के अधिग्रहण हेतु राज्य आकस्मिकता निधि से 10 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। इसके अतिरिक्त, वित्तीय वर्ष 2025-26 की प्राकृतिक एवं दैवीय आपदा के दृष्टिगत जनपद देहरादून की तहसील सदर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मझाड़ा एवं कालीगाड के 14 प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर किराये के भवन में आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रति परिवार 4,000 की दर से मुख्यमंत्री राहत कोष से 3.36 लाख की स्वीकृति प्रदान की गयी है। मुख्यमंत्री ने जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के अंतर्गत ग्राम मिलम में नन्दा देवी मंदिर के सौन्दर्यीकरण कार्य हेतु 90.16 लाख, के साथ ही जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र रायपुर के अंतर्गत उत्तरांचल प्रेस क्लब को खेल सामग्री क्रय किए जाने हेतु 5 लाख की आर्थिक सहायता का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की 17 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
Latest Articles
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा राजनयिकों से स्थानीय समुदायों से जुड़ने का आह्वान किया
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा राजनयिकों से अपनी तैनाती के देशों में जमीनी स्तर पर मजबूत संपर्क स्थापित करने और स्थानीय समुदायों...
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल 25वीं भारत-चीन सीमा वार्ता के लिए बीजिंग पहुंचे
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल आज चीन की राजधानी बीजिंग पहुंचे। वे कल चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार वांग यी के साथ...
देश में चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध: आई.एस.एम.ए के महानिदेशक दीपक बल्लानी
नई दिल्ली। भारतीय चीनी और जैव ऊर्जा उत्पादक संघ- आई.एस.एम.ए के महानिदेशक दीपक बल्लानी ने कहा कि देश में चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध...
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मॉस्को के क्रेमलिन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने...
आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी...
देहरादून: धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के साथ आढ़त बाजार का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान प्राधिकरण की टीम ने...

















