24.8 C
Dehradun
Saturday, May 23, 2026


spot_img

राज्यसभा में सदस्‍यों ने सरकार से संसद के कामकाज के घंटे बढ़ाने का आग्रह किया

नई दिल्ली। राज्यसभा में अप्रैल से जून के बीच सेवानिवृत्त होने वाले 59 सांसदों के सम्‍मान में विदाई संबोधन जारी रहे। इस दौरान सदस्‍यों ने सरकार से संसद के कामकाज के घंटे बढ़ाने का आग्रह किया।

जिससे संसद की प्रभावशीलता बढ़े और आम आदमी के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया जा सके।

युवजन श्रमिका रायथू कांग्रेस पार्टी के सांसद अयोध्या रामी रेड्डी अल्ला ने अध्यक्ष से कहा कि संसद का प्रभाव बढ़ाने के लिए मुद्दों पर चर्चा हेतु नियमित सत्र आयोजित किए जाने चाहिए।

तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ’ब्रायन ने कहा कि सेवानिवृत्त सदस्य अपने सार्वजनिक जीवन को जारी रखने के लिए नई भूमिकाओं की ओर बढ़ रहे हैं।

द्रविड मुन्नेत्र कशगम के तिरुचि शिवा ने इस क्षण को “मार्ग का अंत नहीं, बल्कि मार्ग का एक मोड़” बताया और विश्वास जताया कि सेवानिवृत्त सदस्य सार्वजनिक जीवन में अपना योगदान जारी रखेंगे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत ने बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-1’ का किया सफल परीक्षण

0
नई दिल्ली। ओडिशा के चांदीपुर एकीकृत परीक्षण रेंज से आज छोटी दूरी के बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-वन का सफल परीक्षण किया गया। रक्षा मंत्रालय ने...

भारत और साइप्रस आतंकवाद से निपटने के लिए संयुक्त बल स्थापित करने पर सहमत

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और साइप्रस के राष्‍ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स ने सीमा पार से आतंकवाद सहित हर प्रकार के आतंकवाद से निपटने की...

सरकार बांग्लादेश और पाकिस्तान के साथ सभी सीमाओं को अभेद्य बनाने के लिए स्मार्ट...

0
नई दिल्ली। सरकार स्‍मार्ट बॉर्डर परियोजना लागू करेगी तथा बांग्‍लादेश और पाकिस्‍तान से लगी पूरी सीमा को अभेद्य बनाएगी। गृह मंत्री अमित शाह ने...

सीबीआई ने नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक मामले में एक और आरोपी को किया गिरफ्तार

0
नई दिल्ली। केंद्रीय अन्‍वेषण ब्यूरो ने नीट-यूजी परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में एक और प्रमुख आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मनीषा संजय...

राज्यपाल ने टी-ऑफ कर किया 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारम्भ

0
नैनीताल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने टी-ऑफ कर 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टर्नामें का शुभारम्भ किया। शुक्रवार को यहां लोक भवन गोल्फ...