25.8 C
Dehradun
Thursday, May 7, 2026


spot_img

भारतीय नौसेना 3 अप्रैल को स्टील्थ फ्रिगेट ‘तारागिरी- F41’ को बेड़े में शामिल करेगी

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना 3 अप्रैल को अपने नवीनतम स्टील्थ फ्रिगेट तारागिरी – F41 को अपने बेड़े में शामिल करेगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विशाखापत्तनम में इस समारोह की अध्यक्षता करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि यह युद्धपोत अन्‍य युद्धपोतों की तुलना में अत्‍याधुनिक तकनीक से लैस है और अधिक सुव्यवस्थित आकार में निर्मित है। यह युद्धपोत घातक स्टील्थ के साथ काम कर सकता है। स्‍टील्‍थ प्रणाली से लैस जहाज रडार की पकड में आसानी से नहीं आते। मंत्रालय ने कहा कि युद्धपोत में 75 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री का प्रयोग हुआ है। यह युद्धपोत घरेलू औद्योगिक क्षमताओं को दर्शाता है जिसमें अब 200 से अधिक सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम शामिल हैं। युद्धपोत डीजल और गैस दोनों से ही संचालित किया जा सकता है। तारागिरी को उच्च गति, उच्च क्षमताओं और बहुउद्देश्‍यीय समुद्री अभियानों के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस जहाज से सतह से सतह पर मार करने वाली सुपरसोनिक मिसाइलें, मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें दागी जा सकती है। युद्धपोत में एक विशेष पनडुब्बी रोधी युद्धक प्रणाली भी शामिल है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विद्यालय प्रबंधन समिति के लिए जारी किए दिशानिर्देश

0
नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने  नई दिल्ली में विद्यालय प्रबंधन समिति के लिए दिशानिर्देश जारी किए। इस अवसर पर श्री प्रधान...

आरबीआई ने जारी किया विदेशी मुद्रा प्रबंधन विनियम 2026

0
नई दिल्ली। भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन (अधिकृत व्यक्ति) विनियम, 2026 जारी किए हैं। इन नए विनियमों का उद्देश्य अधिकृत व्यक्तियों...

पीएम मोदी और वियतनाम के राष्‍ट्रपति तो लाम के बीच वार्ता, कई समझौता ज्ञापनों...

0
नई दिल्ली: भारत और वियतनाम ने डिजिटल प्रौद्योगिकी, दुर्लभ मृदा तत्व, चिकित्सा उत्पाद विनियमन, सार्वजनिक क्षेत्र लेखापरीक्षा, डिजिटल भुगतान प्रणाली और संस्कृति और पर्यटन...

जनगणना 2027 के सफल संचालन के लिए शासन ने जारी किए दिशा-निर्देश

0
देहरादून। उत्तराखण्ड शासन द्वारा आगामी जनगणना 2027 के सुचारु एवं सफल संचालन हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सचिव जनगणना दीपक कुमार द्वारा...

एमडीडीए का बड़ा एक्शन, ऋषिकेश-कुंआवाला में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर

0
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए देहरादून और ऋषिकेश क्षेत्र में व्यापक कार्रवाई...