28.1 C
Dehradun
Wednesday, July 29, 2026


spot_img

व्यय वित्त समिति की बैठक में विभिन्न प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की गई

देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान समिति द्वारा विभिन्न प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की गई।
मुख्य सचिव ने कहा कि राजकीय पॉलीटेक्निक नई टिहरी में कार्य में हॉस्टल सुविधा को भी जोड़े जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी विभाग के किसी भी निर्माण कार्य के लिए यह भी सुनिश्चित किया जाए कि उस कार्य के लिए चिह्नित स्थान बेस्ट सूटेबल साईट है इस के लिए साईट सिलेक्शन कमेटी की रिपोर्ट भी लगाना सुनिश्चित किया जाए। बैठक के दौरान रीठामंडी पेयजल योजना (लागत 2064.02 लाख), तामली चम्पावत में बहुग्राम पेयजल योजना (लागत 1457.21 लाख), मसूरी के क्यारखुली में मल्टीलेवल पार्किंग (लागत 1606.10 लाख), बासुकेदार में तहसील बिल्डिंग (लागत 1226.20 लाख) के प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की गई। इसके साथ ही रामनगर में बस पोर्ट निर्माण में (लागत 2157.12 लाख) के अतिरिक्त कार्यों और यूपीसीएल की केदारनाथ धाम में 33 के सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम में (45.20 करोड़) के अतिरिक्त कार्यों को जोड़े जाने की स्वीकृति प्रदान की गई। इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव चंद्रेश कुमार यादव, रविनाथ रमन सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने 31 जुलाई तक...

0
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में अगले दो दिनों के लिए मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।...

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने 18 वर्ष से कम उम्र और बिना किसी आपराधिक रिकॉर्ड वाले...

0
नई दिल्ली।  सर्वोच्च न्यायालय ने आज गैर आपराधिक रिकॉर्ड वाले 18 वर्ष से कम आयु के छात्र प्रदर्शनकारियों को रिहा करने का निर्देश दिया।...

लोकसभा में लोक परीक्षा संशोधन विधेयक 2026 पर हुई चर्चा; लोकसभा की कार्यवाही कल...

0
नई दिल्ली।  लोकसभा में आज लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक-2026 पर चर्चा हुई। विधेयक में पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी के...

मुख्य सचिव ने सचिव समिति की बैठक ली, दिए जरूरी निर्देश

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में सचिव समिति की बैठक आयोजित हुयी। बैठक में सचिवगणों को महत्त्वपूर्ण दिशा...

मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने...

0
देहरादून। उत्तराखंड में रेल सेवाओं के विस्तार के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों को बड़ी सफलता मिल रही है। उत्तराखंड सरकार द्वारा...