देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से लोक भवन में भारत हिमालयन इंटरनेशनल स्ट्रेटेजिक मंच थिंक टैंक के सदस्यों ने शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल ने सदस्यों के अनुभवों और उनके गहन ज्ञान के आधार पर विभिन्न सामरिक एवं वैश्विक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।
थिंक टैंक के वरिष्ठ पूर्व सैन्य अधिकारियों और विषय विशेषज्ञों द्वारा वर्तमान वैश्विक परिदृश्य और इसके राष्ट्रीय प्रभावों पर भी चर्चा की गई। बैठक के दौरान आधुनिक युद्ध के बदलते स्वरूप, साइबर और तकनीकी आयाम, ऊर्जा सुरक्षा तथा वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संभावित प्रभावों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल ने विशेषज्ञों के विचारों और अनुभवों की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में वैश्विक परिदृश्य तेजी से बदल रहा है। उन्होंने कहा कि जहां पारंपरिक युद्ध के साथ-साथ तकनीक, सूचना और आर्थिक आयाम भी उतने ही महत्वपूर्ण हो गए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे गहन और सार्थक विमर्श न केवल नीति-निर्माण को सुदृढ़ दिशा प्रदान करेंगे, बल्कि बदलती चुनौतियों को समझने और उनके समाधान खोजने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार सिंह (से नि), भारत के पूर्व विदेश सचिव एवं राजदूत श्याम सरन, वाइस एडमिरल ए. जी. थपलियाल (से नि), एयर वाइस मार्शल अरविंद वर्मा (से नि), मेजर जनरल संजय शर्मा (से नि), मेजर जनरल अभय कार्की (से नि) , ब्रिगेडियर संतोष नायर (से नि) , ब्रिगेडियर अनिल शर्मा (से नि), ब्रिगेडियर अनिर्बान दत्ता (से नि), संजीव चोपड़ा, शत्रुघ्न सिंह, प्रो. दुर्गेश पंत मौजूद रहे।
हिमालयन इंटरनेशनल स्ट्रेटेजिक मंच थिंक टैंक के सदस्यों ने राज्यपाल से की भेंट
Latest Articles
सीबीएसई ने ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली में किसी सुरक्षा उल्लंघन से किया इनकार
नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सी०बी०एस०ई० ने स्पष्ट किया है कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए उपयोग की जाने वाली ऑन-स्क्रीन मार्किंग...
क्वाड विदेश मंत्रियों ने नई दिल्ली बैठक में हिंद-प्रशांत से जुड़े क्षेत्रीय और वैश्विक...
नई दिल्ली : क्वाड देशों ने आज नई दिल्ली में अपने विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान, गठबंधन के एजेंडे की प्रगति की समीक्षा...
सर्वोच्च न्यायालय ने बिहार में 1983 के पांच हत्याओं के मामले में दोषियों की...
नई दिल्ली : सर्वोच्च न्यायालय ने बिहार में 1983 में पांच लोगों की हत्या के मामले में कई दोषियों की सजा को बरकरार रखते...
उत्तराखंड में 28 मई को होगी बकरीद की छुट्टी, आदेश जारी
देहरादून। प्रदेश में ईद-उल-जुहा यानी बकरीद की छुट्टी को लेकर नया आदेश जारी किया है। शासन के सचिव राजेश कुमार ने विज्ञप्ति जारी कर...
टेक होम राशन का 100 प्रतिशत वितरण फेस रेकग्निशन सिस्टम के तहत किया जाए
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत मिशन सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण, मिशन वात्सल्य एवं मिशन...















