27 C
Dehradun
Tuesday, July 28, 2026


spot_img

सरकार ने नए सिरे से मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार

देहरादून। कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बना दिए हैं। नियोजन विभाग ने शुक्रवार को इसका आदेश जारी कर दिया। मंत्री गणेश जोशी और भरत चौधरी को सरकार ने दो-दो जिलों का प्रभारी मंत्री बनाया है।
प्रमुख सचिव नियोजन आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को हरिद्वार, गणेश जोशी को टिहरी व रुद्रप्रयाग, डॉ. धन सिंह रावत को अल्मोड़ा, सुबोध उनियाल को देहरादून, रेखा आर्य को पिथौरागढ़, सौरभ बहुगुणा को उत्तरकाशी, खजान दास को नैनीताल, भरत चौधरी को चमोली व चंपावत, मदन कौशिक को पौड़ी, प्रदीप बत्रा को ऊधमसिंह नगर और राम सिंह कैड़ा को बागेश्वर का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।
पहले छह कैबिनेट मंत्री थे, जिन कारण एक मंत्री पर दो-दो जिलों का प्रभार था। कैबिनेट विस्तार के बाद पांच नए मंत्री बन गए हैं, जिससे मंत्रियों पर जिला प्रभारी का कामकाज हल्का हो गया है। 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए ये मंत्री अब जिलों में जनता, कार्यकर्ताओं, योजनाओं के निरीक्षण को ज्यादा समय दे सकेंगे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पर्यटन मंत्रालय ने भारत को पसंदीदा वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने...

0
नई दिल्ली। पर्यटन मंत्रालय ने एयर इंडिया के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका उद्देश्य प्रतिष्ठित इंक्रेडिबल इंडिया ब्रांड के अंतर्गत...

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने विक्रम-1 की सफलता के बाद स्काईरूट के संस्थापकों से मुलाकात...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने स्काईरूट एयरोस्पेस के पवन चंदना और नागा भरत डाका से बातचीत की। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट...

लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक 2026 पेश

0
नई दिल्ली।  नीट मुद्दे पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर विपक्षी दलों के हंगामे के बाद संसद...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 93...

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में हेलीपैड निर्माण, विस्तार एवं अन्य अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही सड़क...

प्रमुख सचिव ने की चम्पावत विधान सभा क्षेत्र की सीएम घोषणाओं की समीक्षा

0
देहरादून: प्रमुख सचिव, वित्त  रमेश कुमार सुधांशु की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में चम्पावत विधान सभा क्षेत्र की सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक...