31.2 C
Dehradun
Wednesday, May 27, 2026


spot_img

भारत में एलपीजी की आपूर्ति पर्याप्त: इंडियन ऑयल

नई दिल्ली।पश्चिमी एशिया संघर्ष के वैश्विक ऊर्जा बाजारों पर प्रभाव के बावजूद भारत में एलपीजी की आपूर्ति  पर्याप्त बनी हुई है। इंडियन ऑयल ने कहा है कि उसने रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखी है और वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 28 लाख एलपीजी सिलेंडर वितरित कर रही है। यह वितरण मौजूदा भू-राजनीतिक तनावों के शुरू होने से पहले के सामान्य स्तरों के अनुरूप है। कंपनी ने ग्राहकों को एलपीजी रिफिल बुक करने के लिए एस.एम.एस और आई.वी.आर.एस जैसे डिजिटल माध्यमों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया है।

इंडियन ऑयल ने कहा कि वर्तमान में लगभग 87 प्रतिशत बुकिंग डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्राप्त होती हैं। सोशल मीडिया और ग्राहक शिकायतों के माध्यम से कुछ एलपीजी वितरकों की अनियमितताओं की रिपोर्ट सामने आई हैं। कंपनी ने कहा कि कालाबाजारी और जमाखोरी पर अंकुश लगाने के लिए एलपीजी वितरकों के अचानक निरीक्षण करने के लिए कई टीमें तैनात की गई हैं। कंपनी ने कहा कि 7,500 से अधिक निरीक्षण किए गए हैं और 141 एलपीजी वितरकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीबीएसई ने ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली में किसी सुरक्षा उल्लंघन से किया इनकार

0
नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सी०बी०एस०ई० ने स्पष्ट किया है कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए उपयोग की जाने वाली ऑन-स्क्रीन मार्किंग...

क्वाड विदेश मंत्रियों ने नई दिल्ली बैठक में हिंद-प्रशांत से जुड़े क्षेत्रीय और वैश्विक...

0
नई दिल्ली : क्‍वाड देशों ने आज नई दिल्ली में अपने विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान, गठबंधन के एजेंडे की प्रगति की समीक्षा...

सर्वोच्च न्यायालय ने बिहार में 1983 के पांच हत्याओं के मामले में दोषियों की...

0
नई दिल्ली : सर्वोच्च न्यायालय ने बिहार में 1983 में पांच लोगों की हत्या के मामले में कई दोषियों की सजा को बरकरार रखते...

उत्तराखंड में 28 मई को होगी बकरीद की छुट्टी, आदेश जारी

0
देहरादून। प्रदेश में ईद-उल-जुहा यानी बकरीद की छुट्टी को लेकर नया आदेश जारी किया है। शासन के सचिव राजेश कुमार ने विज्ञप्ति जारी कर...

टेक होम राशन का 100 प्रतिशत वितरण फेस रेकग्निशन सिस्टम के तहत किया जाए

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत मिशन सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण, मिशन वात्सल्य एवं मिशन...