देहरादून। राज्य एसटीएफ द्वारा रूड़की में गैस सिलेंडरो की जमाखोरी का भण्डाफोड़ करते हुए 101 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए गए। बरामद सभी सिलेण्डरो को विधिक कार्यवाही के उपरान्त खाद्य पूर्ति विभाग के सुपुर्द किया गया। एलपीजी सिलेंडरों के अवैध भण्डारण में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा दिये गये निर्देशो के क्रम में चलाये जा रहे आप्रेशन प्रहार अभियान के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस.टी.एफ. अजय सिंह द्वारा सभी एसटीएफ टीमो को पेशेवर अपराधियों/असमाजिक तत्वो तथा घरेलू गैस सिलेण्डरों के अवैध भण्डारण आदि के सम्बन्ध में इनपुट विकसित कर कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे। जिसके अनुक्रम मे राज्य एस.टी.एफ. द्वारा साउथ सिविल लाइंस क्षेत्र में छापेमारी करते हुए अवैध रूप से इक्टठे किये गये 101 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद किया गया। बरामद सिलेंडरों में अधिकांश सिलेंडर ‘इंद्रा गैस’ नामक कंपनी के हैं। मौके पर खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम को भी बुलाया गया, जो मामले की जांच में जुटी हुई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की वर्तमान में चल रही गैस की कमी के कारण जमाखोरो द्वारा अवैध रूप से गैस सिलण्डरो के एकत्रित कर होटल/ढाबा व्यवसायियों को चोरी छुपकर उच्च दामों पर बेचकर कालाबजारी किये जाने सम्बन्धी इनपुट प्राप्त हुए थे, जिस पर राज्य एसटीएफ की टीम द्वारा मौक पर जाकर रूड़की क्षेत्रान्तर्गत स्थान साउथ सिविल लाईन पर छापेमारी कर एक ही स्थान से 101 अवैध भण्डारित किये गये गैस सिलेण्डरों को बरामद किया गया। उक्त गैस सिलण्डरो को साउथ सिविल लाईन निवासी जयवीर पुत्र करण सिंह द्वारा अवैध रूप से भण्डारण किया गया था, जो घर पर मौजूद नहीं मिला। एसटीएफ. टीम द्वारा स्थानीय पुलिस व सम्बन्धित विभाग के साथ मिलकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही।
आप्रेशन प्रहार के अन्तर्गत एसटीएफ ने छापेमारी कर बरामद किये 101 एलपीजी सिलेंडर
Latest Articles
प्रमुख सचिव ने की चम्पावत विधान सभा क्षेत्र की सीएम घोषणाओं की समीक्षा
देहरादून: प्रमुख सचिव, वित्त रमेश कुमार सुधांशु की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में चम्पावत विधान सभा क्षेत्र की सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक...
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 93...
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में हेलीपैड निर्माण, विस्तार एवं अन्य अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही सड़क...
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
देहरादून। आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशीलता के साथ समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को आयोजित ‘समाधान दिवस’ में जिलाधिकारी...
प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह
हरिद्वार/देहरादून। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान, उत्तराखंड द्वारा रुड़की में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट...
विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिलाः मुख्यमंत्री
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला हैं। राज्य सरकार उत्तराखंड को अनुसंधान, नवाचार और...

















