24.4 C
Dehradun
Tuesday, July 28, 2026


spot_img

जनसंख्या वृद्धि को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने वाले दक्षिणी राज्यों की लोकसभा सीटें कम नहीं होंगी: मोदी

नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि केरलम, तमिलनाडु, कर्नाटक, आन्‍ध्रप्रदेश, गोआ या तेलंगाना में लोकसभा की सीटें कम न होने पाएं। कल केरलम में तिरूवल्‍ला में एक रैली में उन्‍होंने कहा कि अफवाह फैलाई जा रही है कि बेहतर जनसंख्‍या नियंत्रण के कारण दक्षिणी राज्‍यों की सीटें कम हो सकती हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने आश्‍वस्‍त किया कि सरकार लोगों के प्रतिनिधित्‍व की रक्षा के लिए कानूनी गांरटी देगी।

प्रधानमंत्री ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण के प्रस्‍ताव को समर्थन दें। उन्‍होंने इस मुद्दे पर लोगों से अपील की कि वे विपक्ष को भी सहयोग करने को कहें। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महिलाओं को आरक्षण का मुद्दा लगभग चार दशक से लंबित है तथा इसमें अब और अधिक देरी नही की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह मामला महिलाओं के सशक्तिकरण का है और इसीलिए हर राजनीतिक विचारधारा को इसका समर्थन करना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि संसद का बजट सत्र तीन दिन बढाकर 18 अप्रैल तक कर दिया गया है। इसका उद्देश्‍य महिला आरक्षण के लिए 2023 में पारित कानून पर अमल के मामले को आगे ले जाना है। उन्‍होंने जानकारी दी कि यह प्रावधान 2029 से लागू होगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड धंसी, सचिव लोनिवि बोले जिम्मेदार अधिकारियों और...

0
देहरादून। लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पांडेय ने कहा है कि देहरादून में नंदा की चैकी पर नवनिर्मित पुल पूरी तरीके से...

सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहेंः सीएम, हेली सेवाओं को अलर्ट मोड पर...

0
देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा प्रदेश के अधिकांश जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने तथा सोमवार रात्रि से राज्य के विभिन्न...

पर्यटन मंत्रालय ने भारत को पसंदीदा वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने...

0
नई दिल्ली। पर्यटन मंत्रालय ने एयर इंडिया के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका उद्देश्य प्रतिष्ठित इंक्रेडिबल इंडिया ब्रांड के अंतर्गत...

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने विक्रम-1 की सफलता के बाद स्काईरूट के संस्थापकों से मुलाकात...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने स्काईरूट एयरोस्पेस के पवन चंदना और नागा भरत डाका से बातचीत की। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट...

लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक 2026 पेश

0
नई दिल्ली।  नीट मुद्दे पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर विपक्षी दलों के हंगामे के बाद संसद...