नई दिल्ली। खनन मंत्रालय ने खानों के संचालन में तेजी लाने और खनन क्षेत्र में व्यापार सुगमता बढ़ाने के लिए खनिज-नीलामी द्वितीय संशोधन नियम-2026 अधिसूचित किए हैं। मंत्रालय ने कहा कि इन नियमों की प्रमुख विशेषताएं खनन ब्लॉक के अव्यवहार्य हिस्से को बाहर करने की अनुमति देना, एक एकीकृत खनन पोर्टल की शुरुआत, वन क्षेत्र से संबंधित न होने वाले ब्लॉकों के मामले में खनन पट्टे के निष्पादन के लिए अतिरिक्त अवधि के प्रावधान को कम करना और महत्वपूर्ण तथा रणनीतिक खनिजों के लिए प्रोत्साहन प्रदान करना है। मंत्रालय ने कहा कि इन संशोधनों का उद्देश्य खनिज विकास में तेजी लाना, खानों के समय पर संचालन को सुगम बनाना, निजी क्षेत्र की भागीदारी को प्रोत्साहित करना और देश में खनिज नीलामी को नियंत्रित करने वाले नियामक ढांचे को मजबूत करना है। मंत्रालय ने बताया कि खानों के संचालन में तेजी लाने के लिए उठाए गए अन्य कदमों में राज्य सरकारों के साथ नियमित बैठकें करना, मंत्रालय में एक परियोजना निगरानी इकाई की स्थापना और खनन डैशबोर्ड का कार्यान्वयन शामिल है।
Latest Articles
लेबनान में इजरायली हमलों पर भारत ने जताई गहरी चिंता, कहा- अंतरराष्ट्रीय कानून का...
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत ने लेबनान पर हो रहे लगातार हमले और इसकी वजह से नागरिकों की बड़ी...
परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की उपलब्धि की दुनिया भर में हो रही...
नई दिल्ली। परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की ऐतिहासिक सफलता का वैश्विक स्तर पर जमकर सराहना हो रही है। तमिलनाडु के कलपक्कम में...
42 कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ सशस्त्र माओवाद से मुक्त हुआ तेलंगाना, राज्य के...
नई दिल्ली। तेलंगाना राज्य 42 माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ ही अब पूरी तरह से भाकपा (माओवादी) सशस्त्र संगठनों से मुक्त हो गया...
चारधाम यात्रा-2026″ को लेकर डीजीपी की हाई-लेवल बैठक, सुरक्षा से यातायात तक तैयारियों की...
देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ की अध्यक्षता में आगामी चारधाम एवं हेमकुण्ड साहिब यात्रा-2026 की तैयारियों के सम्बन्ध में आज सरदार पटेल भवन, स्थित...
उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के पहले चरण का शुभारंभ
देहरादून। उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के प्रथम चरण का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि) गुरमीत सिंह तथा...
















