24.1 C
Dehradun
Wednesday, July 29, 2026


spot_img

12 हजार रुपये की रिश्वत लेते उद्यान निरीक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार

देहरादून। उधमसिंहनगर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत सतर्कता विभाग ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए उद्यान विभाग के ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अधिकारी पर आम के पेड़ों की कटाई की अनुमति देने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।
जानकारी के अनुसार उद्यान विभाग के ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पाण्डे किच्छा स्थित उद्यान सचल दल केंद्र में तैनात हैं। शिकायतकर्ता ने सतर्कता विभाग को जानकारी दी थी कि उसके खेत में लगे 16 आम के पेड़ों को काटने की अनुमति देने के बदले अधिकारी ने 12 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत मिलने के बाद सतर्कता विभाग की टीम ने मामले की जांच की, जिसमें शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाई गई। इसके बाद टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया।
गुरुवार को जैसे ही शिकायतकर्ता ने तय योजना के अनुसार आरोपी अधिकारी को 12 हजार रुपये की रिश्वत दी, मौके पर मौजूद सतर्कता टीम ने कार्रवाई करते हुए ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक बादल पाण्डे को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सतर्कता विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।
सतर्कता विभाग की इस कार्रवाई को सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी किसी कार्य के बदले रिश्वत मांगता है तो इसकी शिकायत तुरंत सतर्कता विभाग से करें, ताकि ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जा सके।
spot_img

Related Articles

Latest Articles

राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी के प्रावधानः डाॅ. धन सिंह रावत

0
देहरादून। सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में आज राज्य उच्च शिक्षा परिषद की 13वीं बैठक आयोजित की गई।...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 14...

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के ग्राम पंचायत सिरड के नैनीपातल सेे ग्राम पंचायत नाघर इण्टर कालेज...

लोकसभा में नकल विरोधी संशोधन विधेयक पारित होने पर सीएम ने पीएम का आभार...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशन्स (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक, 2026 पारित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का...

प्रदेशभर में स्वतंत्रता दिवस का हो भव्य आयोजनः मुख्य सचिव

0
देहरादून: मुख्य सचिव  आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक...

देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने 31 जुलाई तक...

0
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में अगले दो दिनों के लिए मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।...