नई दिल्ली। असम, केरलम और केंद्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी में विधानसभा चुनावों के लिए आज मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। असम की 126 सीटों, केरलम की 140 और पुद्दुचेरी की 30 सीटों के लिए मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
असम में 85 दशमलव चार प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। दक्षिण सालमारा मनकाचर जिले में सबसे अधिक 95 दशमलव एक सात प्रतिशत वोट डाले गये।
केरलम में 78 दशमलव शून्य पांच प्रतिशत मतदान रहा। कोझिकोड जिले में सबसे अधिक 80 दशमलव आठ नौ प्रतिशत मतदान हुआ।
केंद्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी में 89 दशमलव आठ तीन प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले।
उधर, कर्नाटक के बागलकोट उपचुनाव में 68 दशमलव सात शून्य प्रतिशत वोट डाले गये जबकि दक्षिण दावनगेरे में 68 दशमलव पांच-पांच प्रतिशत मतदान हुआ। नागालैंड के मोकोकचुंग जिले के कोरिडांग विधानसभा क्षेत्र में 82 दशमलव दो एक प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। त्रिपुरा की धर्मनगर सीट पर 80 प्रतिशत से अधिक वोट डाले गये।
असम, केरलम, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और केंद्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी के लिए मतगणना अगले महीने की चार तारीख को होगी।
असम, केरलम और पुद्दुचेरी में विधानसभा चुनाव का मतदान शांतिपूर्वक संपन्न
Latest Articles
होर्मुज संकट के बीच राहत: एलपीजी जहाज ‘ग्रीन आशा’ पहुंचा भारत
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाला एलपीजी पोत 'ग्रीन आशा' होर्मुज स्ट्रेट को पार करते हुए गुरुवार को नवी मुंबई के जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथारिटी...
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव प्रचार तेज; प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल...
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के हल्दिया, आसनसोल और सूरी में परिवर्तन संकल्प रैलियों...
वित्त वर्ष 2025-26 में भारत ने सौर ऊर्जा क्षमता में लगभग 45 गीगावाट की...
भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 में लगभग 45 गीगावाट की अब तक की सबसे अधिक वार्षिक सौर ऊर्जा क्षमता वृद्धि दर्ज की है। सोशल...
विभागों ने मुख्य सचिव के समक्ष एडीबी से संबंधित अपने महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स का प्रस्तुतीकरण...
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में एशियन डेवलपमेंट बैंक और उत्तराखण्ड सरकार के निर्माण सम्बन्धी विभागों के मध्य...
चारधाम यात्रा-2026 को लेकर सीएम धामी का सख्त एक्शन प्लान तैयार
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि इस वर्ष देवभूमि उत्तराखंड की जीवन रेखा चारधाम यात्रा को हर दृष्टि...

















