24.3 C
Dehradun
Wednesday, July 29, 2026


spot_img

वित्त वर्ष 2025-26 में भारत ने सौर ऊर्जा क्षमता में लगभग 45 गीगावाट की सर्वाधिक वार्षिक वृद्धि दर्ज

भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 में लगभग 45 गीगावाट की अब तक की सबसे अधिक वार्षिक सौर ऊर्जा क्षमता वृद्धि दर्ज की है। सोशल मीडिया पोस्ट में नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि यह उपलब्धि ऊर्जा सुरक्षा, सतत विकास और विकसित भारत के दृष्टिकोण के प्रति भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है। श्री जोशी ने कहा कि राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र ने इस असाधारण वृद्धि का नेतृत्व किया है, जिससे भारत स्वच्छ, हरित और अधिक आत्मनिर्भर भविष्य की ओर अग्रसर हो रहा है। उन्‍होंने बताया कि देश ने मार्च 2026 में छह दशमलव 65 गीगावाट सौर ऊर्जा क्षमता दर्ज की है, जो एक महीने में अब तक की सबसे अधिक सौर ऊर्जा स्थापना है। उन्होंने कहा कि राजस्थान, गुजरात और तमिलनाडु शीर्ष योगदानकर्ता राज्यों के रूप में उभरे हैं, जो स्वच्छ और अधिक ऊर्जा-सुरक्षित भविष्य की ओर भारत की यात्रा को गति प्रदान कर रहे हैं।
इस बीच, सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने आज नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय को एक सौ पंद्रह करोड़ रुपये का लाभांश चेक सौंपा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी के प्रावधानः डाॅ. धन सिंह रावत

0
देहरादून। सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में आज राज्य उच्च शिक्षा परिषद की 13वीं बैठक आयोजित की गई।...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 14...

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के ग्राम पंचायत सिरड के नैनीपातल सेे ग्राम पंचायत नाघर इण्टर कालेज...

लोकसभा में नकल विरोधी संशोधन विधेयक पारित होने पर सीएम ने पीएम का आभार...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशन्स (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक, 2026 पारित होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का...

प्रदेशभर में स्वतंत्रता दिवस का हो भव्य आयोजनः मुख्य सचिव

0
देहरादून: मुख्य सचिव  आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक...

देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने 31 जुलाई तक...

0
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में अगले दो दिनों के लिए मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।...