17.9 C
Dehradun
Monday, April 13, 2026


spot_img

भारतीय रेलवे ने प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत 100 परियोजनाओं को मंजूरी दी

नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अंतर्गत भारतीय रेलवे का विस्तार हो रहा है। वर्ष 2025-26 में डेढ़ लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के साथ छह हजार किलोमीटर से अधिक के रेलवे नेटवर्क को कवर किया जाएगा। रेल मंत्रालय ने बताया कि यह विस्तार पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 110 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। मंत्रालय ने कहा कि समावेशी विकास, राष्ट्रीय एकता और अंतिम-मील कनेक्टिविटी पर विशेष ध्यान देते हुए वर्ष 2025-26 में नई लाइनों, दोहरीकरण, मल्टीट्रैकिंग और अन्य कार्यों से संबंधित कुल 100 रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।

वर्ष 2024-25 में लगभग 73 हजार करोड़ रुपये की 64 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई थी। यह परियोजना दो हजार आठ सौ किलोमीटर से अधिक के क्षेत्र को कवर करती हैं। मंत्रालय ने यह भी बताया कि 2025-26 में परियोजनाओं की मंजूरी में 56 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और रूट कवरेज में 114 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

 

spot_img

Related Articles

Latest Articles

इस वर्ष 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा

0
नई दिल्ली। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर रक्षा बंधन के दिन 28 अगस्त को समाप्त होगी, जो 57 दिनों तक...

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने पार्सल बुकिंग से 460 करोड़ से अधिक राजस्व...

0
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पार्सल बुकिंग से लगभग 460 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व...

महान पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों ने शोक...

0
नई दिल्ली। दिग्गज पार्श्व गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों से शोक संदेश आ रहे...

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने ‘मेरा युवा भारत’ मंच के तहत राष्ट्रव्यापी नारी...

0
नई दिल्ली। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने आज मेरा युवा भारत मंच के माध्यम से राष्ट्रव्यापी नारी शक्ति युवा संसद का आयोजन किया।...

मुख्यमंत्री ने नॉर्थ जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस में किया प्रतिभाग

0
देहरादून। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा), नई दिल्ली के तत्वाधान में उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा देहरादून में आयोजित दो दिवसीय नॉर्थ...