31.2 C
Dehradun
Tuesday, June 2, 2026


spot_img

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिये प्रदान की 118 करोड़ की धनराशि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की सड़कों, पुलों विभिन्न जनपदों में कार्यालय एवं आवासीय भवनों के निर्माण, सीवर लाईनों के सुदृढ़ीकरण के साथ ही कुंभ मेले से संबंधित अवस्थापना सुविधाओं के विकास हेतु 118 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री ने राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद नैनीताल के विधानसमा क्षेत्र भीमताल में तल्ला रामगढ़ रातीघाट (श्री अरविन्दों सारणी) मोटर मार्ग के कि०मी० 1 से 8 के मध्य विकास एवं मरम्मत कार्य हेतु 5.29 करोड़ तथा मुख्यमंत्री घोषणा के तहतजनपद अल्मोडा के विधानसभा क्षेत्र रानीखेत व सल्ट के अन्तर्गत खैरना-रानीखेत रामनगर राज्य मार्ग सं0-14 के मोहान से गनियाद्योली प्रभाग को 1.50 लेन में परिवर्तित कर सुधारीकरण एवं यूटिलिटी शिफ्टिंग कार्य हेतु 5.75 करोड़, जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र भीमताल के अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग सं० 87 (109) के काठगोदाम से रानीबाग खंड पर 75 मीटर स्पान वाले स्टील ट्रस ब्रिज का निर्माण कार्य हेतु 11.78 करोड़ की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पौड़ी गढ़वाल के मुख्यालय स्थित तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार आवासीय भवन टाईप-03 (04 यूनिट) व टाईप-4 (01 यूनिट) के निर्माण कार्य हेतु 1.66 करोड़, राज्य सम्पत्ति विभाग के नियंत्रणाधीन ओल्ड ऑफिसर्स कॉलोनी रेसकोर्स, देहरादून में अवस्थित गिरासू भवनों के ध्वस्तीकरण के उपरान्त रिक्त भूमि पर श्रेणी-02 स्तर के कुल 31 आवासएवं श्रेणी-04 स्तर के कुल 10 आवास के निर्माण कार्य हेतु 21.29 करोड़ के साथ जनपद चम्पावत के अन्तर्गत तहसील पूर्णागिरी (टनकपुर) में जिलाधिकारी चम्पावत के कैम्प कार्यालय एवं आवासीय भवन का निर्माण कार्य हेतु 4.78 करोड़ की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री द्वारा उत्तराखण्ड पेयजल निगम की आमवाला, देहरादून जलोत्सारण योजना हेतु 18 करोड़, रिस्पना टं्रक सीवर के सुदृढीकरण कार्य की जलोत्सारण योजना हेतु 2.67 करोड़ तथा रिंग फैसिंग कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद देहरादून की देहरादून शाखा के अन्तर्गत शक्ति विहार, निरंजनपुर क्षेत्र में सीवर नेटवर्क बिछाने की योजना हेतु 2.47 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा कुम्भ मेला-2027 के प्रस्तावित विभिन्न विभागों के 32 कार्यों हेतु 44.15 करोड़ की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

नई दिल्ली में 11 जून से 13वें ब्रिक्स शहरीकरण मंच का आयोजन, भारत करेगा...

0
नई दिल्ली। भारत, 11 जून से नई दिल्ली में दो दिन के 13वें ब्रिक्स शहरीकरण मंच की मेजबानी करेगा। शहरीकरण मंच का विषय ‘जनता...

भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा मंत्रियों का संवाद, समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने पर...

0
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया ने स्वतंत्र, खुले, शांतिपूर्ण, स्थिर और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र को बनाए रखने में क्षेत्रीय साझेदारों के साथ सहयोग बढ़ाने...

ईडी ने ज्ञान सागर एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की 14 अचल संपत्तियों को धन...

0
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय-ईडी ने पंजाब के रामनगर के ज्ञान सागर एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की लगभग 1,600 करोड़ रुपये की 14 अचल संपत्तियों...

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की191 करोड़ की...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों के साथ ही राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के...

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खुली

0
चमोली। विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान सोमवार से पर्यटकों के दीदार के लिए खुल गई है। प्रकृति प्रेमियों और ट्रेकर्स के लिए...