रुद्रप्रयाग। पंचकेदारों में तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ एवं द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर के कपाट खुलने की तिथियां वैशाखी पर्व पर शीतकालीन गद्दी स्थलों में पंचांग गणना के अनुसार विधिवत घोषित कर दी गई हैं। घोषित कार्यक्रम के अनुसार भगवान तुंगनाथ के कपाट 22 अप्रैल को मिथुन लग्न में तथा भगवान मदमहेश्वर के कपाट 21 मई को कर्क लग्न में ग्रीष्मकाल के लिए श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।
भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली 20 अप्रैल को मक्कूमठ से रवाना होकर प्रथम रात्रि प्रवास के लिए भूतनाथ मंदिर पहुंचेगी, जहां नए अन्न का भोग अर्पित कर पारंपरिक पुणखी मेले का आयोजन किया जाएगा। 21 अप्रैल को डोली विभिन्न पड़ावों से होते हुए चोपता पहुंचेगी तथा 22 अप्रैल को चोपता से प्रस्थान कर तुंगनाथ धाम पहुंचेगी, जहां विधि-विधान के साथ कपाट खोले जाएंगे। वहीं भगवान मदमहेश्वर की उत्सव डोली से संबंधित कार्यक्रम 17 मई से ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में शुरू होंगे। इस दिन उत्सव मूर्तियां गर्भगृह से सभा मंडप में विराजमान होंगी और नए अन्न का भोग अर्पित किया जाएगा। 18 मई को डोली दर्शन होंगे। 19 मई को डोली ओंकारेश्वर मंदिर से प्रस्थान कर डगवाड़ी, ब्राह्मणखोली, मंगोलचारी, सलामी, फापंज, मनसूना, राऊलैंक व उनियाणा होते हुए रात्रि प्रवास के लिए राकेश्वरी मंदिर रांसी पहुंचेगी। 20 मई को डोली रांसी से गौंडार गांव पहुंचेगी और 21 मई को बनतोली, खटारा, नानौ, मैखंभा व कुंचट्टी होते हुए मदमहेश्वर धाम पहुंचेगी, जहां कर्क लग्न में कपाट खोल दिए जाएंगे।
वैशाखी पर्व पर ओंकारेश्वर मंदिर में बूढ़ा मदमहेश्वर के पुष्पक विमान ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने जौ की हरियाली सहित विभिन्न पुष्प अर्पित कर विश्व समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में मंदिर समिति के पदाधिकारी, पुजारीगण, प्रशासनिक अधिकारी, वेदपाठी, हक-हकूकधारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
22 अप्रैल को खुलेंगे बाबा तुंगनाथ के कपाट, मदमहेश्वर के कपाट 21 मई को खुलेंगे
Latest Articles
‘राष्ट्रीय सुरक्षा सिर्फ सेना ही नहीं, जनता की भी जिम्मेदारी’, NSA अजीत डोभाल ने...
अहमदाबाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कहा कि देश की असली ताकत उसकी जनता की इच्छाशक्ति होती है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा...
निर्वाचन अधिकारी के ‘फिल्मी’ पोस्ट पर मचा बवाल, टीएमसी ने EC से की कार्रवाई...
कोलकाता: कोलकाता दक्षिण के चुनाव अधिकारी ने अपने एक्स पोस्ट में बॉलीवुड गाने और 'बर्नोल' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। अब इसके खिलाफ तृणमूल...
आंतरिक सुरक्षा राष्ट्र की प्रगति और विकास की अनिवार्य शर्तः राष्ट्रपति
नई दिल्ली। आंतरिक सुरक्षा राष्ट्र की प्रगति और विकास की अनिवार्य शर्तः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रीय सुरक्षा की तेजी से बदलती...
बिना इनर लाइन परमिट के आदि कैलाश पहुंचे पर्यटक, प्रशासन ने दिए जांच के...
पिथौरागढ़। कुछ पर्यटक बिना इनर लाइन परमिट के प्रसिद्ध आदि कैलाश पहुंच गए। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मचा है। धारचूला...
श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में बैसाखी पर्व आज भी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। हरकी पौड़ी समेत तमाम गंगा घाटों पर बड़ी संख्या...

















