29.2 C
Dehradun
Sunday, June 21, 2026


spot_img

पश्चिम एशिया तनाव के बीच ईंधन आपूर्ति सुचारू, सरकार ने स्थिति नियंत्रण में बताई

नई दिल्ली। सरकार, पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति के बीच प्रमुख क्षेत्रों में तैयारियां और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के प्रयास जारी रखे हुए है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने आश्वासन दिया है कि वह देश भर में पेट्रोलियम उत्पादों और एलपीजी की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय कर रहा है और एलपीजी वितरण में किसी भी प्रकार की कमी की सूचना नहीं मिली है। मंत्रालय ने बताया है कि एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए देश भर में प्रवर्तन अभियान चल रहे हैं। कल तक ढ़ाई हजार से अधिक छापे मारे जा चुके हैं। मंत्रालय ने कहा है कि सार्वजनिक क्षेत्र के तेल विपणन निगमों ने अचानक निरीक्षण बढ़ा दिए हैं और कल तक 2 सौ 38 एलपीजी वितरकों पर जुर्माना लगाया गया है और 63 एलपीजी वितरकों को निलंबित किया गया है।

मंत्रालय ने कहा है कि सरकार घरेलू एलपीजी की आपूर्ति को प्राथमिकता दे रही है और कल तक उद्योग में ऑनलाइन एलपीजी बुकिंग में लगभग 98 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। मंत्रालय ने रेखांकित किया कि इस माह की 3 तारीख से सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने 5 किलोग्राम एफटीएल सिलेंडरों के लिए 5 हजार 600 से अधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए हैं। उन्हत्तर हजार से अधिक 5 किलोग्राम एफटीएल सिलेंडर बेचे गए हैं। कल तक, 500 से अधिक शिविरों के माध्यम से 5 किलोग्राम एफटीएल के कुल 8 हजार 4 सौ 53 सिलेंडर बेचे गए। मार्च से अब तक लगभग 4 लाख 58 हजार पीएनजी कनेक्शनों में गैस भरी जा चुकी है और लगभग पांच लाख से अधिक अतिरिक्त ग्राहकों ने नए कनेक्शनों के लिए पंजीकरण कराया है।

मंत्रालय ने बताया है कि जिन देशों का हवाई क्षेत्र खुला है, वहां से उड़ानें जारी हैं। 28 फरवरी से अब तक इस क्षेत्र से लगभग 10 लाख 10 हजार यात्री भारत आ चुके हैं। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने अब तक ईरान से आर्मेनिया और अजरबैजान होते हुए भारत आने वाले 2 हजार 3 सौ से अधिक भारतीय नागरिकों की आवाजाही में सहायता की है। दूतावास ने बताया कि देश भर में बंदरगाहों का संचालन सामान्य है और किसी भी प्रकार की भीड़भाड़ की सूचना नहीं मिली है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

कैलाश मानसरोवर यात्रा: तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे ने नाथू ला दर्रे से होते हुए...

0
नई दिल्ली।  कैलाश मानसरोवर यात्रा-2026 पर गये तीर्थयात्रियों का पहला जत्था आज नाथू ला दर्रे से होते हुए चीन में प्रवेश कर गया, जिससे...

विश्‍व बैंक ने जल संरक्षित हरियाणा परियोजना के लिए चार हजार करोड़ रुपये का...

0
नई दिल्ली। विश्‍व बैंक ने जल संरक्षित हरियाणा परियोजना के लिए चार हजार करोड़ रुपये का ऋण स्‍वीकृत किया है। पांच हजार सात सौ...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम-किसान योजना की 23वीं किस्त के रूप में 18 हजार करोड़...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हुगली जिले के तारकेश्वर में ‘पश्चिमबंग दिवस’ समारोह में शामिल हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री-किसान योजना की 23वीं किस्त के रूप...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर में “युवा संवाद : युवा शक्ति, उत्तराखंड की...

0
चंपावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर, चंपावत में आयोजित “युवा संवाद : युवा शक्ति, उत्तराखंड की प्रगति” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर...

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त से उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक...

0
देहरादून। प्रधानमंत्री किसान उत्सव दिवस के अवसर पर हिमालय सांस्कृतिक केंद्र, गढ़ी कैंट देहरादून में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी...