नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने कहा कि जांच एजेंसियों ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु और बंगाल में 865 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध नकदी, शराब, ड्रग्स व मुफ्त सामान जब्त किया है।
आयोग ने दोनों राज्यों में स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव के लिए निगरानी के उपायों को तेज कर अधिसूचना जारी की है। चुनाव आयोग ने कहा कि उसने मुख्य सचिवों, मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सीईओ), पुलिस महानिदेशकों (डीजीपी) और चुनावी राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई समीक्षा बैठकें की हैं, ताकि आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) का सख्ती से पालन हो।
जमीनी स्तर पर निगरानी मजबूत करने के लिए आयोग ने तमिलनाडु और बंगाल में 5,011 फ्लाइंग स्क्वाड और 2,283 स्थिर निगरानी टीमों को तैनात किया है। इन टीमों को 100 मिनट में शिकायतों का जवाब देने और विभिन्न स्थानों पर आकस्मिक जांच करने का कार्य सौंपा गया है।
बंगाल में 5,363 फ्लाइंग स्क्वाड और तमिलनाडु में 2,221 फ्लाइंग स्क्वाड को प्रलोभन या रिश्वत देने से रोकने के लिए तैनात किया गया है। बंगाल में 427 करोड़ रुपये की जब्तियां हुई हैं, जिसमें नकद, शराब, ड्रग्स, कीमती धातुएं और मुफ्त सामान शामिल हैं।
तमिलनाडु में 438 करोड़ रुपये की जब्तियां हुई हैं, जिससे कुल मिलाकर 865 करोड़ रुपये का आंकड़ा बनता है। शिकायतों के समाधान के लिए जिला शिकायत समितियों का गठन किया गया है।
चुनाव से पहले आयोग का बड़ा एक्शन, तमिलनाडु-पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ की नकदी-ड्रग्स जब्त
Latest Articles
प्रवर्तन निदेशालय ने गोआ में बड़े पैमाने पर अवैध लौह अयस्क खनन से जुड़े...
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने गोआ में बड़े पैमाने पर अवैध लौह अयस्क खनन से जुड़े मामले में सलगांवकर समूह और उससे जुडे ए.वी.एस....
मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में मूसलाधार वर्षा का अनुमान जताया
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने असम और मेघालय में 27 जून तक मूसलाधार वर्षा की संभावना व्यक्त की है। इस दौरान अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी...
भारत अपनी समुद्री क्षमताओं को लगातार मजबूत कर रहा: प्रधानमंत्री मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आज के दौर में किसी भी देश की आर्थिक और सामरिक शक्ति उसके समुद्री सामर्थ्य...
NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच सम्पन्न
नई दिल्ली। नीट-यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा आज कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच आयोजित की गई। परीक्षा देश के 551 और विदेश के 14 शहरों...
योग भारत की आत्मा, हमारी संस्कृति का प्राण और सनातन सभ्यता की शाश्वत चेतनाः...
नैनीताल। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने रविवार को लोकभवन में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में...

















