नई दिल्ली। सरकार ने हाल ही में गठित एआई गवर्नेंस एंड इकोनॉमिक ग्रुप-एआईजीईजी के कामकाज में सहयोग देने के लिए एक प्रौद्योगिकी और नीति विशेषज्ञ समिति-टीपीईसी का गठन किया है। एआईजीईजी के सलाहकार निकाय के रूप में यह समूह को नीति निर्माण, नियामक उपायों और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर एआई शासन में भारत की भागीदारी के संबंध में सुविचारित निर्णय लेने के लिए आवश्यक विशेष इनपुट प्रदान करेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि टीपीईसी में अकादमिक अनुसंधान, प्रौद्योगिकी उद्योग और डिजिटल नीति से जुड़े विशेषज्ञों का एक सावधानीपूर्वक चयनित समूह शामिल है। मंत्रालय ने कहा कि एआईजीईजी सरकारी तंत्र में नीतिगत समन्वय और रणनीतिक दिशा निर्धारित करेगी, जबकि टीपीईसी तकनीकी और नीतिगत मुद्दों को व्यावहारिक अंतर्दृष्टि में परिवर्तित करके विषयगत मार्गदर्शन प्रदान करेगी। इस संस्थागत ढांचे को एआई गवर्नेंस के लिए एक गतिशील, अनुकूल और भविष्योन्मुखी दृष्टिकोण को सक्षम बनाने और शासन संबंधी निर्णयों में रणनीतिक, तकनीकी और नीतिगत सामंजस्य सुनिश्चित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
Latest Articles
अमेरिका ने रक्षा सहयोग में बढ़ाया हाथ, सेना की M777A2 तोपों के रखरखाव के...
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत की M777A2 अल्ट्रा-लाइट हॉवित्जर तोपों के रखरखाव के लिए 23 करोड़ डॉलर के पैकेज की घोषणा की है। अमेरिकी...
अजीत डोभाल और वांग यी ने की मुलाकात, भारत-चीन संबंधों को स्थिर बनाने पर...
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने सोमवार को चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ मुलाकात की। इस बातचीत में...
अलीगंज के एक कोचिंग सेंटर में आग से 15 की मौत, सीएम योगी ने...
लखनऊ: लखनऊ के अलीगंज इलाके में दोपहर एक भीषण आग की घटना में 15 लोगों की मौत हो गई। इनमें ज्यादातर 16 से 18...
पीएम मोदी बोले-भारत अब केवल तेज अर्थव्यवस्था नहीं, बल्कि एक वैश्विक महाशक्ति
नई दिल्ली। पीएम मोदी ने कहा कि भारत दुनिया की एक विश्वसनीय और उभरती हुई महाशक्ति है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा...
कर्णप्रयाग प्रकरण में निष्पक्ष कार्यवाही सुनिश्चित करने को पुलिस मुख्यालय के महत्वपूर्ण निर्णय
देहरादून। कर्णप्रयाग प्रकरण में निष्पक्ष कार्यवाही सुनिश्चित करने को ’घायल सिख श्रद्धालु के पिताजी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। दोनों प्रकरणों...

















