29.2 C
Dehradun
Friday, August 28, 2026


spot_img

स्वामित्व योजना से वित्तीय पूंजी बने गांवों के घर, मिला 1679 करोड़ का कर्ज

नई दिल्ली। गांवों में आबादी क्षेत्र का भू-अभिलेख न होने के कारण गांवों के घर विवादों का कारण तो बनते थे, लेकिन वित्तीय दृष्टिकोण से वह कोई पूंजी नहीं थे। भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) अहमदाबाद ने पंचायतीराज मंत्रालय की स्वामित्व योजना के धरातल पर प्रभाव का आकलन करते हुए रिपोर्ट में दावा किया है कि इस योजना के कारण ग्रामीणों को अपने घरों के जो प्रापर्टी कार्ड सरकार से मिले हैं, उससे यह घर अब वित्तीय पूंजी बन चुके हैं। यही कारण है कि योजना के पूर्ण होने से पहले ही अब तक देशभर में इन प्रापर्टी कार्ड के आधार पर बैंक 1679 करोड़ रुपये के 10913 लोन दे चुके हैं। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि इस योजना के कारण संपत्ति के विवादों में अप्रत्याशित रूप से कमी देखी गई है।
योजना के वास्तविक परिणाम का आकलन आइआइएम अहमदाबाद ने किया है। संपत्ति कार्ड के ऐवज में मिले बैंक लोन के आंकड़े के साथ ही इसमें मध्य प्रदेश के 42 हजार गांवों के अध्ययन का निष्कर्ष बताया है कि स्वामित्व सर्वे के बाद यहां प्रति आवासीय संपत्ति कर्ज का मूल्य 22129 रुपये प्रतिवर्ष की दर से बढ़ा है। वहीं, प्रति ग्राम पंचायत संपत्ति कर राजस्व 4.71 प्रतिशत, ओन सोर्स रेवेन्यू 4.08 प्रतिशत और अन्य स्थानीय कर 7.57 प्रतिशत की दर से बढ़े हैं। आवासीय संपत्तियों का नामांतरण भी 6.2 प्रतिशत प्रति वर्ष की दर से बढ़ा है। आईआईएम अहमदाबाद की ओर से यह भी दावा किया गया है कि आवासीय संपत्ति का स्पष्ट निर्धारण और संपत्ति कार्ड बन जाने से संपत्ति के विवादों में भी अप्रत्याशित रूप से कमी आई है। पंचायतीराज सचिव विवेक भारद्वाज ने बताया कि योजना सेचुरेशन मोड पर पहुंचने के करीब है। उसके बाद ग्रामीण आबादी क्षेत्र की आवासीय संपत्ति का कुल मूल्य लगभग 135 लाख करोड़ रुपये पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि विश्व बैंक के मंच पर इस रिपोर्ट के प्रस्तुतीकरण से अन्य देश भी जान सकेंगे कि भारत में लैंड रिफार्म के लिहाज से स्वामित्व योजना कितनी कारगर साबित हुई है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सरकार ने प्याज़ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बफर स्टॉक से प्याज की...

0
नई दिल्ली। सरकार ने आने वाले महीनों में प्याज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और मौसमी कीमतों को कम करने के लिए बफर स्टॉक...

प्रधानमंत्री मोदी 29 अगस्त को उज्बेकिस्तान और किर्गिस्‍तान की चार दिन की यात्रा पर...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उज्बेकिस्तान और किर्गिस्‍तान की चार दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के...

नेपाल में बाढ़ से 84 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया : विदेश मंत्रालय

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया है कि नेपाल में बाढ़ के बाद अभी भी 290 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो पाया है,...

नेपाल में बाढ़ से मृतकों की संख्या 359 हुई, हजारों लोग लापता

0
नई दिल्ली। नेपाल में कल आई बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 359 हो गई है और हजारों लोग लापता हैं। अधिकारी लापता लोगों...

उत्तराखंड को वन एवं जैव विविधता संरक्षण के लिये केंद्र सरकार का मिल रहा...

0
देहरादून। उत्तराखंड की समृद्ध वन संपदा, जैव विविधता एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और संवर्धन के लिए केंद्र सरकार का राज्य को निरंतर सहयोग...