23.6 C
Dehradun
Monday, May 11, 2026


spot_img

भारत और त्रिनिदाद टोबैगो के बीच पर्यटन, स्वास्थ्य व आयुर्वेद समेत 8 क्षेत्र में समझौतों पर हस्ताक्षर

नई दिल्ली। भारत तथा त्रिनिदाद और टोबैगो के बीच पर्यटन, स्वास्थ्य, अवसंरचना और आयुर्वेद सहित विभिन्न क्षेत्रों में आठ समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर की त्रिनिदाद और टोबैगो की दो दिवसीय यात्रा के दौरान इन समझौतों पर हस्‍ताक्षर हुए। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि दोनों पक्षों के बीच त्रिनिदाद और टोबैगों के विदेश मंत्रालय और कैरीकॉम भवन में सौर ऊर्जा संयंत्रों के उपयोग, वेक्टर नियंत्रण, नेल्सन द्वीप के अवसंरचना उन्नयन और वेस्ट इंडीज विश्वविद्यालय में आयुर्वेद विभाग स्थापित करने के समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।

डॉ. जयशंकर की कल कैरेबियाई देशों की दो दिवसीय यात्रा संपन्‍न हुई। इस यात्रा के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की और पिछले वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की त्रिनिदाद और टोबैगो की यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की।

प्रधानमंत्री प्रसाद-बिसेसर की उपस्थिति में डॉ. जयशंकर ने चयनित स्कूली बच्चों को दो हजार लैपटॉप का पहला बैच सौंपा और एक कृषि-प्रसंस्करण सुविधा का उद्घाटन किया। भारत ने इसके लिये पिछले वर्ष दस लाख डॉलर की मशीनरी उपलब्ध कराई थी। सुश्री प्रसाद-बिसेसर और डॉ. जयशंकर ने पेनाल में त्रिनिदाद और टोबैगो के राष्ट्रीय कृत्रिम अंग केंद्र का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत ने केप टाउन में दक्षिण अफ्रीकी खगोलीय वेधशाला को आईयूसीएए का ध्वज सौंपा

0
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका में भारत के उच्चायुक्त प्रभात कुमार ने केप टाउन स्थित रॉयल ऑब्जर्वेटरी में आयोजित एक समारोह में दक्षिण अफ्रीकी खगोलीय...

मज़बूत न्याय व्यवस्था भारतीय समाज के चरित्र को दर्शाती: गृह मंत्री अमित शाह

0
नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि भारतीय लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने में संविधान और न्यायपालिका ने महत्वपूर्ण भूमिका...

चारधाम यात्रा: मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने और सुरक्षित यात्रा की अपील

0
देहरादून: मौसम विभाग द्वारा 12 एवं 13 मई को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों, विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा और प्रतिकूल मौसम की संभावना को...

नीति मलारी नेशनल हाईवे पर भारी भूस्खलन, मार्ग बाधित, कई गांवों का संपर्क मुख्यालय...

0
चमोली। उत्तराखण्ड में बेसौसमी बारिश के चलते चमोली जिले के नीति-मलारी नेशनल हाईवे पर देखते ही देखते पूरी पहाड़ी दरक गई। इस रोंगटे खड़े...

राज्यपाल ने सैनिक सम्मेलन में सैनिकों का उत्साह बढ़ाया

0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान लैंसडाउन में विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करते हुए...