हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के दिवंगत बेटे प्रतीक यादव की अस्थियां हरिद्वार लाई गईं। वीआईपी घाट पर पूरे विधि विधान के साथ उनकी अस्थियों को गंगा में विसर्जित किया गया। प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव, दोनों बेटियां, योगगुरु स्वामी रामदेव, पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव, सांसद आदित्य यादव समेत कई सपा नेता अस्थि विसर्जन कर्म में मौजूद रहे। यादव परिवार के तीर्थ पुरोहित पंडित शैलेश मोहन ने अस्थि कर्म संपन्न कराया। इस दौरान अपर्णा यादव भावुक नजर आईं। प्रतीक यादव के चचेरे भाई सांसद आदित्य यादव ने अस्थि कर्म कराया।
योगगुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि प्रतीक यादव का असमय जाना, पूरे परिवार के लिए अपूर्णीय क्षति है। गौ माता की सेवा और सनातन धर्म में उनकी अटूट निष्ठा थी। प्रतीक यादव बहुत ही हंसमुख और मिलनसार व्यक्ति थे। वो गौशाला चलाते थे और उनका जीवन बहुत ही प्रमाणिक आदर्श जीवन रहा। ईश्वर प्रतीक यादव की दिवंगत आत्मा को मोक्ष प्रदान करे।
स्वामी रामदेव ने कहा कि किसी को भी विश्वास नहीं था कि प्रतीक यादव इतनी कम उम्र में सबको छोड़कर चले जाएंगे। योगगुरु स्वामी रामदेव ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि, जिम के साथ साथ योग करना भी आवश्यक है। जीवन में उतार चढ़ाव आते रहते हैं लेकिन कभी भी अपने पथ से हटना नहीं है। पंडित शैलेश मोहन ने बताया कि, शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव अस्थि कलश लेकर हरिद्वार आए थे। उन्होंने ही अस्थि कर्म संपन्न कराया है। मां गंगा से प्रार्थना की गई है कि मां गंगा प्रतीक यादव की आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को गहरा दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
गौर है कि 13 मई को समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में निधन हो गया था। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
गौरतलब है कि मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद यादव परिवार में यह दूसरी बड़ी दुखद घटना हुई है। अनेक बड़े नेताओं ने प्रतीक यादव के निधन पर दुख जताया। प्रतीक यादव यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के रक्षा मंत्री रहे दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे थे। प्रतीक की मां साधना गुप्ता थीं। साधना गुप्ता नर्स थीं। प्रतीक यादव की शादी उत्तराखंड मूल की अपर्णा बिष्ट से हुई थी। अपर्णा यादव बिष्ट बीजेपी की नेता हैं। अपर्णा वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। प्रतीक राजनीति में सक्रिय नहीं थे और अपना व्यवसाय करते थे। उन्हें बॉडी बिल्डिंग का शौक था।
मुलायम के बेटे प्रतीक यादव की अस्थियां गंगा में की विसर्जित
Latest Articles
भारतीय नौसेना के प्रशिक्षण पोत सुदर्शनी ने अमरीका के न्यूयॉर्क में अपनी यात्रा पूरी...
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना के प्रशिक्षण पोत सुदर्शनी ने अमरीका के न्यूयॉर्क में अपनी यात्रा पूरी की। यह चल रहे लोकायन 2026 समुद्री अभियान...
देहरादून महायोजना-2041ः जनता की आवाज से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य
देहरादून। राजधानी देहरादून के भावी विकास की दिशा तय करने वाली देहरादून महायोजना-2041 को जनभागीदारी के आधार पर अंतिम रूप देने के लिए मसूरी-देहरादून...
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय रेल मंत्री से रेल परियोजनाओं एवं कनेक्टिविटी विस्तार पर की चर्चा
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर राज्य में रेल अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण, रेल...
ग्रामीण सड़कों को युद्धस्तर पर खोलने तथा नदियों के जलस्तर की लगातार निगरानी के...
देहरादून। प्रदेश में लगातार हो रही वर्षा तथा आगामी दिनों के लिए मौसम विभाग द्वारा जारी भारी वर्षा की चेतावनी को देखते हुए मुख्यमंत्री...
कम ऋण-जमा अनुपात वाले जनपदों में विशेष अभियान चलाने के सीएम ने दिए निर्देश
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी) की 97वीं बैठक में बैंकिंग सेवाओं, ऋण वितरण, वित्तीय...















