26.2 C
Dehradun
Wednesday, September 9, 2026


spot_img

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने जनसुरक्षा को देखते हुए रेबीज संक्रमित कुत्‍तों को मारने की अनुमति दी

नई दिल्ली। सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने जनसुरक्षा को देखते हुए रेबीज से संक्रमित, लाइलाज बीमारी से ग्रस्‍त या अत्‍यधिक खतरनाक कुत्‍तों को पहली बार मौत का इंजेक्‍शन दिए जाने की अनुमति दी है। न्‍यायमूर्ति विक्रम नाथ, न्‍यायमूर्ति संदीप मेहता और न्‍यायमूर्ति एन वी अंजारिया की पीठ ने देश में लावारिस कुत्‍तों की बढ़ती संख्‍या की समस्‍या से निपटने के मद्देनजर कई निर्देश जारी किये हैं।

न्‍यायालय ने कहा कि उन क्षेत्रों में कुत्‍तों को मौत का इंजेक्‍शन दिया जा सकता है जहां कुत्‍तों की आबादी खतरनाक स्‍तर तक पहुंच गई है और जहां कुत्‍तों के लगातार काटने और आक्रामक हमलों की घटनाओं से जन सुरक्षा खतरे में पड़ रही हो।

न्‍यायालय द्वारा यह आदेश लावारिस कुत्‍तों के काटने और रेबीज के मामले से जुडी मीडिया की खबरों के बाद पिछले वर्ष 28 जुलाई को स्‍वत: संज्ञान के मामले में जारी किया गया है। इस बीच, शीर्ष न्‍यायालय ने लावारिस कुत्‍तों को आश्रय स्‍थल भेजने और नसबंदी करने के अपने पहले के आदेश को वापस लेने की मांग से जुड़ी याचिकाओं को खारिज कर दिया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...