नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने नीट-यूजी परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में एक और प्रमुख आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मनीषा संजय हवलदार पुणे के सेठ हीरालाल सर्राफ प्रशाला में काम करती है। ब्यूरो ने बताया कि वह नीट-यूजी परीक्षा प्रक्रिया में शामिल थी और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा विशेषज्ञ के रूप में नियुक्त की गई थी।
ब्यूरो ने बताया कि उन्होंने नीट-यूजी परीक्षा के भौतिक विज्ञान विषय से संबंधित कुछ प्रश्न सह-आरोपी मनीषा मंधारे के साथ साझा किए थे। मनीषा मंधारे को 16 मई को गिरफ्तार किया गया था। अब तक इस मामले में दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे, लातूर और अहिल्यानगर से ग्यारह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

















