23.5 C
Dehradun
Monday, August 3, 2026


spot_img

गृह मंत्री अमित शाह अगले कुछ दिनों में भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा करेंगे और सुरक्षा से संबंधित बैठकें करेंगे

नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह अगले कुछ दिनों में भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा करेंगे और सुरक्षा से संबंधित बैठकें करेंगे। सूत्रों ने बताया कि वह आज रात राजस्थान के बीकानेर पहुंचेंगे और कल सुबह बी.एस.एफ की सांचू सीमा चौकी का दौरा करेंगे, जहां वह सुरक्षा बलों के साथ बातचीत कर उनके लिए कल्याणकारी योजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

दोपहर में, वह बीकानेर में सीमावर्ती क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे। इस बैठक में गृह मंत्रालय और राजस्थान सरकार के अधिकारी, बी.एस.एफ अधिकारी, साथ ही पांच सीमावर्ती जिलों के ज़िला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक शामिल होंगे।

इस महीने की 29 तारीख को, श्री शाह गुजरात के भुज का दौरा करेंगे, जहां वह बी.एस.एफ की एक सीमा चौकी का मुआयना करेंगे। अगले महीने की 5 तारीख को, श्री शाह त्रिपुरा के सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इसके बाद, वह पश्चिम बंगाल जाएंगे और वहां के सीमावर्ती क्षेत्रों का जायजा लेंगे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

युवाओं के नेतृत्व और सक्रिय जनभागीदारी से साकार होगा नशा मुक्त भारत का सपना:...

0
नई दिल्ली। युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि नशा मुक्त भारत का सपना केवल सक्रिय जनभागीदारी और युवाओं के...

अल्पसंख्यक समाज के उत्थान के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्धः सीएम धामी

0
-योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगाः मुख्यमंत्री देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर, देहरादून द्वारा आयोजित ‘लाभार्थी...

ब्रिक्स वेव्स बाज़ार का आयोजन करेगा राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम

0
नई दिल्ली।  सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) इस महीने की 6 और 7 तारीख को मुंबई में ब्रिक्स...

अरुणाचल प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट

0
नई दिल्ली।  मौसम विभाग ने कल अरुणाचल प्रदेश, बिहार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया...

पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने विकसित भारत के लिए नशा-मुक्त युवा संकल्प अभियान की शुरुआत...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने विकसित भारत के लिए नशा-मुक्त युवा संकल्प अभियान की नई दिल्ली में शुरुआत की। वर्चुअल माध्‍यम से उन्होंने...