20.2 C
Dehradun
Friday, May 29, 2026


spot_img

पार्टी विचार बढ़ाने के लिए सांसद और विधायक निभाएं अहम योगदानः नितिन नबीन

देहरादून । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सांसदों और विधायकों को पार्टी विचार परिवार बढ़ाने की दृष्टि से विधानसभावार कार्ययोजना में भूमिका निभानें के निर्देश दिए हैं। साथ ही पूर्व मे हुए विस और लोस चुनाव मे हारी हुई सीटों पर चर्चा तथा प्रवास के लिए लोकसभा एवं राज्यसभा सांसदों की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जा रही है। राजपुर रोड स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में आयोजित बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि सांसद तथा विधायकों को आज राष्ट्रीय अध्यक्ष का विस्तृत मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है।  राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चुनाव में जीत के लिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष के कार्यों की गांव-गांव तक चर्चा पहुंचे, इसके लिए जहां ग्रामीण ग्राम संपर्क के लिए सभी सांसदों और विधायकों से कहा गया है। वहीं प्रत्येक विधानसभा के 100 बुद्धिजीवी, प्रभावशाली एवं विशिष्ट लोगों की सूची बनाकर उनसे भी संपर्क कर अपने पार्टी के विचार परिवार का विस्तार करना है। इसके साथ-साथ सरकार और संगठन का समन्वय और अधिक बेहतर हो इस दृष्टि से कार्यक्रमों को आगे बढ़ाना है।
इसी तरह जिन बूथों पर बूथ टोली का गठन का सत्यापन नहीं हुआ है, विधायक गणों को मंडल संगठन के साथ मिलकर उन बूथों को सशक्त करने की दृष्टि से इसे पूरा करते हुए अपने सुझाव भी देने का आग्रह किया है। चूंकि हमारी पार्टी की चुनाव पद्धति बूथ आधारित है। लिहाजा चुनाव की दृष्टि से बूथ और उसपर रहने वाला कार्यकर्ता कैसे सशक्त हों, उस पर उन्होंने विशेष मार्गदर्शन दिया।  इसके साथ-साथ प्रदेश सरकार की योजनाओं का व्योरा जनता तक ले जाना जरूरी है। क्योंकि वर्तमान सरकार का 5 वर्ष का कार्यकाल और पिछला 10 वर्ष का कार्यकाल हमारी सरकार का हो गया है। 10 वर्ष के कार्यकाल के एक पम्पलेट, जिसमें विधायक गण अपने द्वारा किए गए कार्यों की भी उसमें उनका उल्लेख हो, उन सारे विषयों को लेकर एक छोटा पाम्पलेट, पत्रिका छाप कर बंटवा सकते हैं। यह पत्र पत्रिका भी हम गांव-गांव तक पहुंचाने का काम करें।  सभी सांसदों और विधायकों ने भी अनेकों महत्वपूर्ण सुझाव इस बैठक में दिए हैं। सारे सुझाव 2027 के चुनाव में जीत के लिए प्रभावी होंगे, इस दृष्टि से संगठन कार्ययोजना तैयार करेगा। घ्वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन सीटों को लेकर भी मार्गदर्शन दिया, जहां हम जीत नहीं पाए थे या जीत का अंतर बहुत कम रहा है। हमारे राज्यसभा और लोकसभा के सांसदों को विशेष रूप से उन विधानसभाओं का अतिरिक्त दायित्व दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त उन विधानसभाओं के लिए पहले की तरह  पूर्णकालिक कार्यकर्ता भी संगठन की ओर से संबंधित क्षेत्र में भेजे जायेंगे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं कृत्रिम अभाव उत्पन्न करने वाले तत्वों के विरुद्ध...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने शुक्रवार को सचिवालय में प्रदेश में खाद्यान्न एवं दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुओं को लेकर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं...

मुख्य सचिव ने प्रदेश की दूसरी खाद्य परीक्षण लैब को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में सुरक्षित भोजन एवं स्वस्थ आहार पर गठित राज्य स्तरीय सलाहकार समिति की...

प्रधानमंत्री मोदी ने अंडर-23 एशियाई चैंपियनशिप में भारतीय पहलवानों के शानदार प्रदर्शन पर  दी...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वियतनाम के दा नांग में आयोजित 2026 अंडर-23 एशियाई चैंपियनशिप में भारतीय पहलवानों के शानदार प्रदर्शन पर उन्हें...

गृह मंत्री अमित शाह ने अवैध अप्रवासी की पहचान कर देश से निकालने की...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश से हर अवैध अप्रवासी की पहचान करके उसे निर्वासित करने की सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता...

केन्‍द्र ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत 12 राज्‍यों को 10,000 करोड़ रुपये से...

0
नई दिल्ली। ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (पी.एम.ए.वाई.जी.) के अंतर्गत 12 राज्यों को...