29 C
Dehradun
Friday, July 17, 2026


spot_img

गृह मंत्री अमित शाह ने प्रौद्योगिकी और नागरिक भागीदारी सहित चार स्तरीय सुरक्षा उपायों के साथ सीमा प्रबंधन में बड़े बदलाव की घोषणा की

नई दिल्ली।  गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि सीमाओं को सुरक्षित करना और अवैध प्रवासन पर अंकुश लगाना राष्‍ट्र की जनसांख्यिकी सुरक्षा के लिए महत्‍वपूर्ण है। वे आज गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्‍तान सीमा पर महत्‍वपूर्ण जी-7 और जी-13 सीमा चौकियों के उद्घाटन के बाद सैनिकों और उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। गृह मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार लीक प्रूफ सुरक्षा ग्रिड स्‍थापित करने के लिए ड्रोन, रडार और आधुनिक बाड सहित अत्‍याधुनिक प्रौद्योगिकी का उपयोग कर रही है। उन्‍होंने नई सुरक्षा ग्रिड के साथ सीमा प्रबंधन में बदलाव की घोषणा की। उन्‍होंने कहा कि इस मॉडल के तहत नागरिकों, प्रशासन, स्‍थानीय पुलिस तथा सीमा सुरक्षा बल और सेना के सहयोग से पूर्ण क्षेत्रीय सुरक्षा प्रबंधन किया जाएगा।

गृह मंत्री ने पिछले छह दशक से देश की सुरक्षा में अग्रिम रक्षा पंक्ति के रूप में सेवा कर रहे सीमा सुरक्षा बल की सराहना की। उन्‍होंने मातृ भूमि के लिए सर्वोच्‍च बलिदान देने वाले दो हजार से अधिक बीएसएफ कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

अंतर्राष्‍ट्रीय सीमाओं का उल्‍लेख करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन के साथ लम्‍बे समय से जारी गतिरोध समाप्‍त हो गया है और नई राज्‍य सरकार ने एक सप्‍ताह में ही सीमा पार बाड लगाने के लिए जमीन उपलब्‍ध करा दी है। गुजरात के मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गृह राज्‍य मंत्री हर्ष सांघवी और शीर्ष सुरक्षा अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ईडी ने आतंकी वित्तपोषण और घुसपैठ मामले में 13 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया

0
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने कथित आतंकी वित्तपोषण और अवैध घुसपैठ नेटवर्क से जुड़े एक मामले में आज 13 स्‍थानों पर तलाशी अभियान चलाया।...

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा-जलवायु परिवर्तन के बावजूद देश में अनाज और...

0
नई दिल्ली। कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों के बावजूद भारत ने इस वर्ष...

सामाजिक सुरक्षा कवरेज में भारत ने एक अरब का आंकड़ा पार किया

0
नई दिल्ली। भारत ने सामाजिक सुरक्षा कवरेज में एक अरब का आंकड़ा पार कर लिया है। केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया...

पीएम मोदी हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन से चलने...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल हरियाणा में जींद रेलवे स्टेशन पर जींद और सोनीपत के बीच चलने वाली भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन...

मुख्यमंत्री ने हरेला पर्व पर किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ

0
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जनपद अल्मोड़ा के गरुड़ाबाज मैदान में हरेला पर्व के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय ‘एक पेड़...