22.4 C
Dehradun
Tuesday, June 2, 2026


spot_img

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की191 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों के साथ ही राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के तहत बाढ सुरक्षा कार्यो, विभिन्न सड़कों एवं शासकीय आवासों के निर्माण तथा सार्वजनिक सुविधाओं से संबंधित योजनाओं के लिए 191 करोड़ की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई हैं।
मुख्यमंत्री ने जनपद देहरादून के रायपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत प्रभावित क्षेत्र में सांग नदी के चैनलाईलेशन हेतु 3.62 करोड़, विकासनगर कॉलोनी में नलकूप निर्माण हेतु 63.62 लाख स्वीकृत किये जाने के साथ ही जनपद हरिद्वार में पुराना दिल्ली नीतिपास राज्य मार्ग एवं हरिद्वार, शहर लोक निर्माण विभाग के अधीन अन्य आन्तरिक मार्गो के निर्माण हेतु 21.64 करोड स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद टिहरी गढ़वाल के अन्तर्गत बाह्रय न्यायालय नरेन्द्रनगर में तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए टाईप-2 के 09 आवासों एवं टाईप-3 के 02 आवासो के प्रथम चरण के कार्यों हेतु लागत 5.42 लाख, राजकीय विशेष गृह, हरिद्वार परिसर में राजकीय सुरक्षा का स्थान भवन के निर्माण कार्य हेतु 5.55 करोड़,  पर्यटन विभाग के अन्तर्गत, जनपद नैनीताल के विकासखण्ड रामगढ़ में मोहन बाजार मुक्तेश्वर में कार पार्किंग निर्माण हेतु 9.89 करोड़, कारागार विभाग के अर्न्तगत, सम्पूर्णानन्द शिविर, सितारगंज को पुरानी गौशाला के टिन शैड के निर्माण हेतु धनराशि 32.74 लाख तथा विधानसभा क्षेत्र सितारगंज के अन्तर्गत निर्माणाधीन पर्वतीय विकास भवन के अवशेष कार्यों को पूर्ण करने हेतु 80 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने के साथ ही जनपद बागेश्वर में काण्डा क्षेत्र के अन्तर्गत मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण हेतु 5.41 करोड़ स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन को आर०डी०एस०एस० योजना के अन्तर्गत संचालित कार्यों हेतु 70 करोड़ अवमुक्त किये जाने के साथ ही आस्था पथ परियोजना, ऋषिकेश के सौन्दर्याकरण हेतु 35.78 करोड स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लिमिटेड  के अन्तर्गत निर्माणाधीन योजनाओं हेतु चालू वित्तीय वर्ष में अंशपूजी के रूप में कुल धनराशि 25 करोड एवं भवनों के ऊपर से गुजरने वाली विभिन्न, विभव (वोल्टेज) की विद्युत लाईनों को शिफ्ट किए जाने हेतु 5 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा कुम्भ मेला-2027 के अन्तर्गत जनपद हरिद्वार में श्री प्रेमनगर आश्रम गंगा घाट का सौन्दर्यीकरण किये जाने हेतु 1.50 करोड़ तथा वीरभद्र बैराज ऋषिकेश से चंडी घाट हरिद्वार तक सड़क की मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य हेतु 4.68 करोड कीधनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा विकासखण्ड कनालीछीना के ग्राम पंचायत सुरूण में कालसीन देवता मन्दिर में धर्मशाला निर्माण एवं मार्ग का चैड़ीकरण एवं सौन्दर्यीकरण हेतु  27 लाख तथा विकासखण्ड जौनपुर के तहसील नैनबाग के अन्तर्गत ग्राम विरोड़ में स्थित नाग देवता के प्राचीन मन्दिर के नवनिर्माण एवं सौन्दयींकरण हेतु 49.86 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

नई दिल्ली में 11 जून से 13वें ब्रिक्स शहरीकरण मंच का आयोजन, भारत करेगा...

0
नई दिल्ली। भारत, 11 जून से नई दिल्ली में दो दिन के 13वें ब्रिक्स शहरीकरण मंच की मेजबानी करेगा। शहरीकरण मंच का विषय ‘जनता...

भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा मंत्रियों का संवाद, समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने पर...

0
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया ने स्वतंत्र, खुले, शांतिपूर्ण, स्थिर और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र को बनाए रखने में क्षेत्रीय साझेदारों के साथ सहयोग बढ़ाने...

ईडी ने ज्ञान सागर एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की 14 अचल संपत्तियों को धन...

0
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय-ईडी ने पंजाब के रामनगर के ज्ञान सागर एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की लगभग 1,600 करोड़ रुपये की 14 अचल संपत्तियों...

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खुली

0
चमोली। विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान सोमवार से पर्यटकों के दीदार के लिए खुल गई है। प्रकृति प्रेमियों और ट्रेकर्स के लिए...

भाजपा संगठन महामंत्री अजेय कुमार की उत्तराखण्ड से रवानगी, राजस्थान में मिली नियुक्ति

0
देहरादून। भाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार को पार्टी नेतृत्व ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए राजस्थान का संगठन महामंत्री नियुक्त किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष...