23.2 C
Dehradun
Friday, August 28, 2026


spot_img

ईडी ने ज्ञान सागर एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की 14 अचल संपत्तियों को धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत जब्त किया

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय-ईडी ने पंजाब के रामनगर के ज्ञान सागर एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की लगभग 1,600 करोड़ रुपये की 14 अचल संपत्तियों को धन शोधन निवारण अधिनियम के अंतर्गत अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है। एजेंसी ने बताया कि कंपनी और संबंधित संस्थाओं द्वारा संचालित सामूहिक निवेश योजना में बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी की जांच के सिलसिले में यह कार्रवाई गई है।

इसके साथ ही एजेंसी ने अब तक भारत और विदेश में स्थित संपत्तियों सहित 28,626 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्तियां जब्त की हैं। ईडी ने केंद्रीय अन्‍वेषण ब्यूरो-सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की थी। एजेंसी ने बताया कि आरोपी संस्थाओं और व्यक्तियों ने कृषि भूमि की बिक्री और विकास के बहाने लाखों निवेशकों से धोखाधड़ी करके 48 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुटाकर एक विशाल अवैध सामूहिक निवेश योजना चलाई।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सरकार ने प्याज़ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बफर स्टॉक से प्याज की...

0
नई दिल्ली। सरकार ने आने वाले महीनों में प्याज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और मौसमी कीमतों को कम करने के लिए बफर स्टॉक...

प्रधानमंत्री मोदी 29 अगस्त को उज्बेकिस्तान और किर्गिस्‍तान की चार दिन की यात्रा पर...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उज्बेकिस्तान और किर्गिस्‍तान की चार दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के...

नेपाल में बाढ़ से 84 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया : विदेश मंत्रालय

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया है कि नेपाल में बाढ़ के बाद अभी भी 290 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो पाया है,...

नेपाल में बाढ़ से मृतकों की संख्या 359 हुई, हजारों लोग लापता

0
नई दिल्ली। नेपाल में कल आई बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 359 हो गई है और हजारों लोग लापता हैं। अधिकारी लापता लोगों...

उत्तराखंड को वन एवं जैव विविधता संरक्षण के लिये केंद्र सरकार का मिल रहा...

0
देहरादून। उत्तराखंड की समृद्ध वन संपदा, जैव विविधता एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और संवर्धन के लिए केंद्र सरकार का राज्य को निरंतर सहयोग...