23.4 C
Dehradun
Tuesday, June 2, 2026


spot_img

देवप्रयाग के पास कार अलकनंदा में समाई, 3 लोगों की मौत, 4 लापता

ऋषिकेश। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवप्रयाग के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पर्यटकों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में  गिरते हुए अलकनंदा नदी में समा गई। हादसे में राजस्थान के जैसलमेर निवासी तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग अब भी लापता हैं। एक बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के जैसलमेर से आठ लोग उत्तराखंड घूमने आए थे। सभी एक कार में सवार होकर हरिद्वार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान देवप्रयाग क्षेत्र के साकनीधार स्थित गंगा दर्शन होटल के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। नियंत्रण बिगड़ते ही कार सड़क से नीचे फिसल गई और करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरते हुए सीधे अलकनंदा नदी में जा समाई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि वाहन तेज बहाव में पूरी तरह डूब गया।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन को जानकारी दी। मौके पर पहुंची राहत एवं बचाव टीम ने नदी से तीन लोगों के शव बरामद किए। मृतकों की पहचान जैसलमेर के दरिया नाथ बावड़ी निवासी कमला, अखिलेश और दिनेश के रूप में हुई है। वहीं हादसे में घायल आयुष्मान को पहले श्रीनगर बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे बाद में ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, गुड्डी देवी, जाह्नवी, नंबरदार और एक अन्य व्यक्ति अभी भी लापता हैं। आशंका जताई जा रही है कि तेज बहाव में वे नदी में बह गए हैं। लापता लोगों की तलाश के लिए विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। गोताखोरों और बचावकर्मियों की मदद से नदी के विभिन्न हिस्सों में लगातार खोजबीन की जा रही है।हादसे की सूचना मिलते ही देवप्रयाग थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की व्यासी, श्रीनगर और ढालवाला इकाइयों की तीन टीमें राहत एवं बचाव कार्य में लगी हुई हैं। अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल पर गहरी खाई और नदी का तेज बहाव राहत कार्य में बड़ी चुनौती बना हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वाहन की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण चालक नियंत्रण खो बैठा। प्रशासन ने कहा है कि लापता लोगों की तलाश पूरी होने तक बचाव अभियान लगातार जारी रहेगा

 

 

spot_img

Related Articles

Latest Articles

अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश और देहरादून में दो भवन सील

0
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान को और तेज करते हुए ऋषिकेश और देहरादून में दो...

धामों में क्षमता के अनुरूप दर्शन व्यवस्था के लिए बनाई जाए एसओपी, भीड़ प्रबंधन...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि...

नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रनः सीमांत नीति घाटी में साहस, समन्वय और विकास की नई...

0
देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जनपद की दुर्गम, सुरम्य एवं सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण नीति घाटी में आयोजित “नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026” का...

नई दिल्ली में 11 जून से 13वें ब्रिक्स शहरीकरण मंच का आयोजन, भारत करेगा...

0
नई दिल्ली। भारत, 11 जून से नई दिल्ली में दो दिन के 13वें ब्रिक्स शहरीकरण मंच की मेजबानी करेगा। शहरीकरण मंच का विषय ‘जनता...

भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा मंत्रियों का संवाद, समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने पर...

0
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया ने स्वतंत्र, खुले, शांतिपूर्ण, स्थिर और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र को बनाए रखने में क्षेत्रीय साझेदारों के साथ सहयोग बढ़ाने...