35.8 C
Dehradun
Saturday, June 13, 2026


spot_img

बदरीनाथ हाईवे पर बस पर गिरे बोल्डर, महिला तीर्थयात्री की मौत, दो घायल

चमोली। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा हादसा हो गया। चमोली जिले के पीपलकोठी के समीप भनेरपानी क्षेत्र में पहाड़ी से अचानक भारी मलबा और बोल्डर गिरने से एक यात्री बस उसकी चपेट में आ गई। हादसे में एक महिला यात्री की मौत हो गई। जबकि दो अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद प्रशासन ने एहतियातन चारधाम यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी थी। जिसके बाद हालात सामान्य होने पर यात्रा फिर शुरू हुई।
जानकारी के अनुसार बस संख्या यूके04 पीए 0413 बदरीनाथ की ओर जा रही थी। तभी भनेरपानी क्षेत्र में अचानक पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिरने लगा। इससे बस क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस, एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस के अनुसार दिल्ली निवासी 26 वर्षीय रेनू किरोड़ीवाल गंभीर रूप से घायल हो गई थी, उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
ानपुर निवासी पप्पू मिश्रा को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय गोपेश्वर रेफर किया गया है। दूसरी घायल तन्नू छेत्री, निवासी गुरुग्राम, को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बस में सवार अन्य सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं। बताया जा रहा है कि बस में करीब 32 लोग सवार थे। बस ऋषिकेश से बदरीनाथ धाम जा रही थी।
पीपलकोटि चैकी इंचार्ज लक्ष्मीकांत बिजल्वाण ने जानकारी देते हुए बताया कि भनेरपानी पीपलकोटि के पास देर शाम बस के ऊपर अचानक भारी पत्थर गिर गया। जिसमें बस में सवार एक महिला की उपचार के दौरान मौत होगी, जबकि दो घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए जाया गया, एक की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि अन्य घायल को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। बता दें कि इन दिनों पर्वतीय अंचलों में बारिश का दौर जारी है। कई संपर्क मार्गों पर मलबा और बोल्डर गिर रहे हैं। ऐसे में पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों से सावधानी से आवाजाही करने की अपील की जा रही है। क्योंकि पहाड़ी क्षेत्रों में जरा सी चूक जान पर भारी पड़ सकती है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सरकार श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और सुगम अमरनाथ यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध:...

0
नई दिल्ली। केन्‍द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि सरकार श्रृद्धालुओं के लिए सुरक्षित और सुगम अमरनाथ यात्रा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध...

एयर इंडिया एआई-171 विमान दुर्घटना की जांच पेशेवर तरीके से की जा रही: राम...

0
नई दिल्ली। नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा है कि एयर इंडिया एआई-171 विमान दुर्घटना की जांच राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रक्रियाओं के...

पीएम मोदी ने हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को सराहा

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वित्तीय समावेशन और उद्यमिता से लेकर शिक्षा, हेल्थकेयर, साफ़-सफ़ाई, आवास, खेल, विज्ञान और गवर्नेंस तक, महिलाएं...

आत्मविश्वास, सुरक्षित और विश्व पटल में दस्तक का स्वर्णिम कालखंड है पीएम मोदी का...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पीएम मोदी के सर्वाधिक बतौर निर्वाचित प्रधानमंत्री कार्यकाल देश की प्रगति और विकास के लिए समर्पित...

मानसून जनित आपदाओं से निपटने के लिए क्षमता निर्माण पर जोर

0
देहरादून। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (एनआईडीएम), गृह मंत्रालय, भारत सरकार तथा उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मानसून पूर्व...