23.5 C
Dehradun
Saturday, June 13, 2026


spot_img

पीएम मोदी ने हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को सराहा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वित्तीय समावेशन और उद्यमिता से लेकर शिक्षा, हेल्थकेयर, साफ़-सफ़ाई, आवास, खेल, विज्ञान और गवर्नेंस तक, महिलाएं अलग-अलग क्षेत्रों में अहम भूमिका निभा रही हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री मोदी ने कहा कि ड्रोन टेक्नोलॉजी जैसे उभरते क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से अवसरों के नए रास्ते खुल रहे हैं और पूरे देश में विकास का परिदृश्य बदल रहा है।

उन्होंने बताया कि पिछले 12 वर्षों में सरकार ने महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को आगे बढ़ाने के लिए काम किया है और यह अलग-अलग क्षेत्रों में साफ़ तौर पर दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि सरकार स्वयं सहायता समूहों को सक्रिय रूप से मदद कर रही है। यह महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार के प्रयास सम्मान, अवसर और सशक्तिकरण पर आधारित हैं, जिससे ऐसा माहौल बनाने में मदद मिली है जिसमें महिलाएं अपनी पूरी क्षमता को पहचान सकें तथा राष्ट्र-निर्माण में और मज़बूती से योगदान दे सकें। श्री मोदी ने विज्ञान, अंतरिक्ष और इनोवेशन जैसे क्षेत्रों में भारत की नारी शक्ति को अपनी पहचान बनाते हुए देखकर खुशी ज़ाहिर की।

संस्कृत का एक श्लोक साझा करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की नारी शक्ति राष्ट्र-निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि देश की माताएं, बहनें और बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी असाधारण प्रतिभा और कौशल से भारत माता का गौरव बढ़ा रही हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सरकार श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और सुगम अमरनाथ यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध:...

0
नई दिल्ली। केन्‍द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि सरकार श्रृद्धालुओं के लिए सुरक्षित और सुगम अमरनाथ यात्रा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध...

एयर इंडिया एआई-171 विमान दुर्घटना की जांच पेशेवर तरीके से की जा रही: राम...

0
नई दिल्ली। नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा है कि एयर इंडिया एआई-171 विमान दुर्घटना की जांच राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रक्रियाओं के...

आत्मविश्वास, सुरक्षित और विश्व पटल में दस्तक का स्वर्णिम कालखंड है पीएम मोदी का...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पीएम मोदी के सर्वाधिक बतौर निर्वाचित प्रधानमंत्री कार्यकाल देश की प्रगति और विकास के लिए समर्पित...

मानसून जनित आपदाओं से निपटने के लिए क्षमता निर्माण पर जोर

0
देहरादून। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (एनआईडीएम), गृह मंत्रालय, भारत सरकार तथा उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मानसून पूर्व...

मुख्यमंत्री ने दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा के आवास पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना

0
देहरादून: मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी आज पद्मश्री से सम्मानित एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निशानेबाज स्वर्गीय जसपाल राणा के देहरादून आवास पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने...