23.5 C
Dehradun
Tuesday, August 25, 2026


spot_img

वीवाटेक-2026 सम्‍मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को नवाचार और प्रौद्योगिकी का वैश्विक केंद्र बताया

नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में आज वीवाटेक-2026 सम्‍मेलन में भारत को नवाचार और प्रौद्योगिकी का वैश्विक केंद्र बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत पिछले एक दशक में तेजी से परिवर्तन की दिशा में आगे बढ रहा है जो प्रौद्योगिकी से संचालित है। उन्‍होंने कहा कि भारत वित्‍तीय समावेशन, शिक्षा, कृषि और अन्‍य क्षेत्रों में बडे़ पैमाने पर प्रौद्योगिकी का इस्‍तेमाल कर रहा है। श्री मोदी ने कहा कि भारत ने विश्‍व की सबसे बड़ी डिजिटल पहचान प्रणाली और विश्‍व का सबसे बड़ा डिजिटल भुगतान प्‍लेटफॉर्म विकसित किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रौद्योगिकी से तभी प्रगति हो सकती है जब उसका लाभ सभी तक पहुंचे। उन्‍होंने कहा कि भारत का मानना है कि उथल-पुथल भरे इस दौर में प्रौद्योगिकी का लाभ सभी को मिलना चाहिए। उन्होंने वैश्विक नवोन्‍मेषकों से भारत के साथ मिलकर काम करने और ऐसी नई तकनीक विकसित करने का आह्वान किया जो सबके लिए लाभकारी हो। श्री मोदी ने आर्थिक और प्रौद्योगिकी सहयोग मजबूत करने के लिए फ्रांस के कारोबारी प्रमुखों के साथ बैठकें भी कीं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा राजनयिकों से स्थानीय समुदायों से जुड़ने का आह्वान किया

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा राजनयिकों से अपनी तैनाती के देशों में जमीनी स्तर पर मजबूत संपर्क स्‍थापित करने और स्थानीय समुदायों...

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल 25वीं भारत-चीन सीमा वार्ता के लिए बीजिंग पहुंचे

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल आज चीन की राजधानी बीजिंग पहुंचे। वे कल चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार वांग यी के साथ...

देश में चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध: आई.एस.एम.ए के महानिदेशक दीपक बल्लानी

0
नई दिल्ली। भारतीय चीनी और जैव ऊर्जा उत्‍पादक संघ- आई.एस.एम.ए के महानिदेशक दीपक बल्लानी ने कहा कि देश में चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध...

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मॉस्को के क्रेमलिन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने...

आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी...

0
देहरादून: धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के साथ आढ़त बाजार का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान प्राधिकरण की टीम ने...