27.5 C
Dehradun
Saturday, June 20, 2026


spot_img

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत 2400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि का वितरण किया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत 2400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि का वितरण किया। यह वितरण योजना के कार्यान्वयन में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस योजना का उद्देश्य रोजगार सृजन में तेजी लाना, रोजगार क्षमता बढ़ाना और सभी क्षेत्रों में सामाजिक सुरक्षा कवरेज का विस्तार करना है। इस प्रोत्साहन योजना से देशभर में 15 लाख रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि 21वीं सदी में अवसर उन्हीं देशों के होंगे जो कुशल प्रतिभाओं का पोषण करेंगे, नवाचार को बढ़ावा देंगे और गुणवत्ता के उच्चतम मानकों को बनाए रखेंगे। श्री मोदी ने कहा कि आने वाले वर्षों में भारत के युवा वैश्विक विकास, नवाचार और उद्यमिता को गति देने में अग्रणी होंगे।

श्री मोदी ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य पहली बार रोजगार पाने वालों को सशक्त बनाना और युवाओं तथा उद्योग के बीच सेतु का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि भारत के युवाओं की आकांक्षाएं, कौशल और क्षमता ही विकसित भारत का मार्ग प्रशस्त करती हैं। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत अब तक लगभग 70 लाख रोजगार सृजित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि लगभग 20 लाख युवा अपने नए रोजगार में छह महीने पूरे कर चुके हैं, और इनमें से 10 लाख को योजना के लाभार्थी के रूप में प्रोत्साहन राशि प्राप्त हुई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि लगभग दो हजार करोड़ रुपये सीधे उनके खातों में जमा किए जा चुके हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्‍हें अपने फ्रांस और स्‍लोवाकिया की यात्रा के दौरान यह‍ महसूस हुआ कि विश्‍व धीरे-धीरे भारत की युवाओं की क्षमताओं को पहचान रहा है। प्रधानमंत्री ने वैश्‍विक स्‍पर्धा में बने रहने के लिए उच्‍च गुणवत्ता मानको को हासिल करने की आवश्‍यकता पर जोर दिया।

इस योजना के तहत, पहली बार रोजगार पाने वाले कर्मचारियों को 15 हजार रुपये तक का प्रोत्साहन दिया जाता है। अतिरिक्त रोजगार सृजित करने वाले नियोक्ताओं को प्रति अतिरिक्त कर्मचारी तीन हजार रुपये प्रति माह तक का प्रोत्साहन दिया जाता है, जिससे सतत रोजगार सृजन को प्रोत्साहन मिलता है।

प्रोत्साहन राशि के वितरण से पहले, प्रधानमंत्री ने विज्ञान भवन में कुछ युवाओं से बातचीत की। इस अवसर पर श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि मोदी सरकार ने श्रमिकों के कल्याण और हित के लिए चार महत्वपूर्ण श्रम संहिताएं लागू की हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सर्वोच्च न्यायालय ने फुटपाथ पर चलने के अधिकार को मौलिक अधिकार बताया

0
नई दिल्ली। सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने फ़ैसला सुनाया कि तय फ़ुटपाथ पर चलने का अधिकार एक मौलिक अधिकार है। सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने कहा कि किसी...

सेबी ने बाजार को अधिक प्रभावी बनाने और अनुपालन को आसान करने के लिए...

0
नई दिल्ली। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ने बाजार को अधिक प्रभावी बनाने और अनुपालन को आसान करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए...

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 289 करोड़ की वित्तीय...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास, यातायात व्यवस्था को और अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं...

उत्तराखंड में 6 हजार कर्मचारियों और 900 से अधिक नियोक्ताओं को मिली 24 करोड़...

0
देहरादून। मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास देहरादून में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में...

चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप चारधाम यात्रा मार्ग पर बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण...