27.5 C
Dehradun
Saturday, June 20, 2026


spot_img

सेबी ने बाजार को अधिक प्रभावी बनाने और अनुपालन को आसान करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए

नई दिल्ली। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ने बाजार को अधिक प्रभावी बनाने और अनुपालन को आसान करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। ये निर्णय आज मुंबई में हुई बोर्ड की 214वीं बैठक में लिए गए। निवेशकों के लिए बड़ी राहत के तौर पर बोर्ड ने प्रतिभूतियों के हस्तांतरण को सरल बनाने के सुधारों को मंजूरी दी है। अब कानूनी उत्तराधिकारियों और दावेदारों के लिए प्रक्रिया आसान होगी। इसके अंतर्गत छोटे मूल्य के दावों के लिए “क्विक ट्रांसमिशन प्रोसेसिंग” श्रेणी की शुरूआत की गई है। इससे कम दस्तावेजों के साथ तेजी से निपटारा किया जा सकेगा। सेबी ने कुछ मामलों में पैन कार्ड जमा करने की अनिवार्यता भी हटा दी है और पहचान प्रक्रिया को सरल बनाया है। इसके अलावा, अब क्यूआर कोड वाले मृत्यु प्रमाण पत्र को भी मान्य दस्तावेज के रूप में स्वीकार किया जाएगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सर्वोच्च न्यायालय ने फुटपाथ पर चलने के अधिकार को मौलिक अधिकार बताया

0
नई दिल्ली। सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने फ़ैसला सुनाया कि तय फ़ुटपाथ पर चलने का अधिकार एक मौलिक अधिकार है। सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने कहा कि किसी...

प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत 2400 करोड़ रुपये की...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत 2400 करोड़ रुपये...

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 289 करोड़ की वित्तीय...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास, यातायात व्यवस्था को और अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं...

उत्तराखंड में 6 हजार कर्मचारियों और 900 से अधिक नियोक्ताओं को मिली 24 करोड़...

0
देहरादून। मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास देहरादून में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के अंतर्गत प्रोत्साहन राशि वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में...

चारधाम यात्रा को मिलेगी नई मजबूती, रुद्रप्रयाग के रतूड़ा में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप चारधाम यात्रा मार्ग पर बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण...