देहरादून। उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने उत्तराखंड के सभी पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी भरे पोस्ट अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर व्यापक रूप से प्रसारित किए थे। इसके बाद ही नगर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ बीएनएस और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
आरोपी के पास से पुलिस को एक मोबाइल भी मिला है, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी ने उसी मोबाइल से सोशल मीडिया पर बम विस्फोट के पोस्ट किए थे। पुलिस ने पूरे मामले के बारे में विस्तार से बताया। पुलिस के अनुसार बीती 21 जून को अज्ञात ने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का उपयोग करते हुए उत्तराखंड में स्थित सभी पुलिस थानों को बम के धमाके से सम्बन्धित धमकी पूर्ण पोस्ट को अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर व्यापक रूप से प्रसारित किया गया, जिससे आम जनता में भय और आतंक का वातावरण उत्पन्न हुआ।
उत्तराखंड पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और लोक शांति के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न होने की आशंका के मद्देनजर सोशल मीडिया पर अलग-अलग आईडी से की इन पोस्ट को लेकर कोतवाली नगर देहरादून में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली नगर के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई। इसी टीम ने आरोपी जसप्रीत सिंह को देहरादून नगर कोवताली क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कुछ दिन पहले जनपद चमोली के कर्णप्रयाग क्षेत्र में स्थानीय युवकों व निहंग सिखों के बीच विवाद हुआ था। उस विवाद में पुलिस की कार्रवाई से आरोपी आक्रोशित था।
घटनाओं से संबंधित सोशल मीडिया रील देखने के बाद उसने लोगों में आतंक और भय का वातावरण उत्पन्न करने व उत्तराखण्ड पुलिस को चुनौती देने के उद्देश्य से अपनी इंस्टाग्राम आईडी ‘‘ जसप्रीत डेविल’’ से टिप्पणी करते हुए 25 जून 2026 को उत्तराखंड के सभी थानों में बम विस्फोट करने की धमकी दी थी। एसपी सिटी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया है कि पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से धमकीपूर्ण टिप्पणी पोस्ट करने वाले मोबाइल फोन को बरामद किया गया है। साथ ही बरामद मोबाइल सहित अन्य डिजिटल साक्ष्यों का विधिक परीक्षण कराया जा रहा है।
पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
Latest Articles
विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मधुमेह की रोकथाम को राष्ट्रीय प्राथमिकता...
नई दिल्ली। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मधुमेह की रोकथाम को राष्ट्रीय प्राथमिकता बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने इस बात...
पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने तिमारपुर से 25 नई अटल कैंटीनों का उद्घाटन...
नई दिल्ली। पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आज तिमारपुर से 25 नई अटल कैंटीनों का...
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने विद्यार्थियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ का सिद्धांत अपनाने का आह्वान...
नई दिल्ली। उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने विद्यार्थियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांत को अपनाने का आह्वान किया है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा है...
गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के अलवर में 6,400 करोड़ रुपये से अधिक...
अलवर/नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि वर्ष 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं, गरीबों, महिलाओं...
हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश, परिजनों की सोशल...
देहरादून। चमोली की नीति घाटी में भारी बारिश के चलते उफान पर आए तमक नाले में लापता हुए ठत्व् के हवलदार पंकज की तलाश...

















