21.5 C
Dehradun
Sunday, September 6, 2026


spot_img

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार से इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड की छह दिन की यात्रा पर जाएंगे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार से इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड की छह दिन की यात्रा पर जाएंगे। विदेश मंत्रालय में पूर्वी मामलों के सचिव रुद्रेंद्र टंडन ने आज नई दिल्ली में बताया कि प्रधानमंत्री 6 से 8 जुलाई तक इंडोनेशिया में रहेंगे। यह प्रधानमंत्री की इंडोनेशिया की चौथी यात्रा होगी और मई 2018 में भारत-इंडोनेशिया संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर पर ले जाने के बाद यह उनकी पहली द्विपक्षीय यात्रा है।
इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों नेता भारत और इंडोनेशिया के बीच साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे और आपसी सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। उनकी मुख्य बैठकें जकार्ता में होंगी। इसके अलावा वे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक शहर योग्याकार्ता भी जाएंगे। वहां प्रधानमंत्री प्रम्बानन मंदिर परिसर का दौरा करेंगे। भारत और इंडोनेशिया इस मंदिर के संरक्षण के लिए मिलकर काम करेंगे। जकार्ता में प्रधानमंत्री भारतीय प्रवासी समुदाय की सभा को संबोधित करेंगे।
 पूर्वी मामलों के सचिव ने कहा कि यह यात्रा दोनों देशों के बीच व्यापार, सुरक्षा और अन्य क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने का अवसर होगी। उन्होंने यह भी कहा कि मलक्का जलडमरूमध्य की समुद्री सुरक्षा और स्थिरता में इंडोनेशिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह समुद्री मार्ग भारत और वैश्विक व्यापार, दोनों के लिए बेहद अहम है।
 यात्रा के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री 8 से 10 जुलाई तक ऑस्ट्रेलिया में रहेंगे। श्री मोदी मेलबर्न में ऑस्‍ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ के साथ भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस दौरान महत्वपूर्ण खनिज, साइबर सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला, उभरती प्रौद्योगिकी और अन्य द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत होगी। प्रधानमंत्री भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम में भी भाग लेंगे, जहां वे दोनों देशों के शीर्ष उद्योगपतियों को संबोधित करेंगे। श्री मोदी ऑस्‍ट्रेलिया में भारतीय प्रवासी समुदाय को भी संबोधित करेंगे।
 यात्रा के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री 10 और 11 जुलाई को न्यूज़ीलैंड जाएंगे। वहां वे न्‍यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि पिछले 40 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की न्यूज़ीलैंड की यह पहली यात्रा होगी।
spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...