22.2 C
Dehradun
Saturday, September 5, 2026


spot_img

स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय ने स्वच्छता पखवाड़ा के तहत चलाया स्वच्छता एवं पौधारोपण अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत  5 जुलाई को स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय एवं हिमालय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पंचायत जीवनवाला, फतेहपुर टांडा में स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय की उपाध्यक्ष एवं लेखक गाँव की निदेशक विदुषी निशंक ने वृक्षारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली का हिस्सा है। स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण स्वस्थ समाज की आधारशिला है। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने तथा अधिक से अधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान यह सामूहिक संकल्प लिया गया कि यह अभियान केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि प्रत्येक रविवार को नियमित रूप से स्वच्छता एवं जनजागरूकता गतिविधियों के माध्यम से आगे बढ़ाया जाएगा। यह पहल सामाजिक उत्थान, जनभागीदारी तथा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी। अभियान के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा आम, अमरूद, नींबू सहित अनेक फलदार वृक्षों का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ ग्राम-स्वस्थ ग्राम का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ राकेश सुंदरियाल, संयुक्त निदेशक डॉ. प्रदीप कोठियाल, चेतन गौड़, उर्वशी सेमवाल, डॉ. नवीन जसोला, विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ ग्राम पंचायत जीवनवाला के ग्राम प्रधान गुरजीत सिंह (लाडी),  ग्राम पंचायत सदस्य दीवान सिंह, डिम्पल सैनी, संजय पाल, अजीत सिंह (हन्नी) एवं पौरविंदर कौर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान को निरंतर जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...