27.5 C
Dehradun
Monday, July 6, 2026


spot_img

उर्वरक लेकर आ रहे 15 जहाज सुरक्षित रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य पार

नई दिल्ली।  रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने बताया कि उर्वरक तथा कच्चा माल भारत ला रहे कुल 15 जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित रूप से पार कर चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि इन 15 जहाजों में से आठ जहाज तीन लाख बत्तीस हजार मीट्रिक टन यूरिया, चार जहाज दो लाख सत्तावन हजार मीट्रिक टन डायअमोनियम फॉस्फेट और तीन जहाज एक लाख ग्यारह हजार मीट्रिक टन सल्फर लेकर भारत रवाना हो चुके हैं। मंत्रालय ने आगे बताया कि पांच और जहाज भारत के लिए रवाना होने वाले हैं।

रसायन और उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि पश्चिम एशिया संघर्ष ने वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं को बुरी तरह प्रभावित किया है। इससे उर्वरकों की कीमतें बढ़ गई हैं और माल ढुलाई में अधिक समय लग रहा है। उन्होंने कहा कि विदेशों में स्थित भारतीय दूतावासों ने संभावित वैश्विक उत्पादकों और आपूर्तिकर्ताओं से संपर्क स्थापित करने में सक्रिय रूप से सहायता की है।

श्री नड्डा ने कहा कि उर्वरक विभाग क्षेत्रीय उपलब्धता और पारदर्शी वितरण सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकारों के साथ लगातार समन्वय कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने किसानों के हितों की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित की है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से मुलाकात...

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान सहित पश्चिम एशिया की अपनी आधिकारिक यात्रा शुरू की। यात्रा के पहले...

कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने नवाचार मंत्र के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि...

0
नई दिल्ली।  कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने अपने प्रमुख राष्ट्रीय नवाचार मंच नवाचार मंत्र के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 जुलाई तक...

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के उदयगिरि, शक्ति और कवरत्ती युद्धपोत ने सिंगापुर के...

0
नई दिल्ली।  भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के उदयगिरि, शक्ति और कवरत्ती युद्धपोत ने सिंगापुर के चांगी नौसैनिक अड्डे का दौरा पूरा कर लिया...

मुख्यमंत्री धामी ने 29.65 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित धनगढ़ी सेतु का किया...

0
रामनगर/देहरादून। 220.90 मीटर लंबे धनगढ़ी सेतु से वर्षभर सुगम होगा आवागमन, बरसात में मार्ग अवरुद्ध होने की समस्या से मिलेगी स्थायी राहतराष्ट्रीय राजमार्ग-309 पर...

फर्जी शस्त्र लाइसेंस सिंडिकेट पर बड़ा प्रहार, दो हथियार खरीदने वाले आरोपी गिरफ्तार

0
देहरादून। फर्जी शस्त्र लाइसेंस सिडिकेंट पर बड़ा प्रहार करते हुए एसटीएफ ने इस बार 13वीं गिरफ्तारी की है। जिसके कब्जे से एक पिस्टल, चार...