23.9 C
Dehradun
Sunday, July 12, 2026


spot_img

भारत-न्यूज़ीलैंड के बीच रक्षा, पर्यटन, खेल और आपदा प्रबंधन से जुड़े 5 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर

नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के बीच आज ऑकलैंड में द्विपक्षीय वार्ता हुई। इसके बाद दोनों देशों ने रक्षा, पशुपालन एवं डेयरी, पर्यटन, खेल और आपदा प्रबंधन से जुड़े 5 महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए।
रक्षा क्षेत्र के समझौते से सैन्य सहयोग और रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा मिलेगा। पशुपालन और डेयरी संबंधी समझौता अनुसंधान, नवाचार और बेहतर तकनीकों के आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करेगा। पर्यटन समझौते से दोनों देशों के बीच पर्यटन और यात्रा सहयोग बढ़ेगा। खेल के क्षेत्र में संयुक्त कार्ययोजना भी अपनाई गई है, जबकि आपदा प्रबंधन समझौते से आपदा तैयारी, राहत और बचाव कार्यों में सहयोग मजबूत होगा।
वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 40 वर्ष बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की न्यूज़ीलैंड यात्रा दोनों देशों के संबंधों में एक ऐतिहासिक पड़ाव है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने सामरिक साझेदारी स्थापित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है, जो भविष्य के सहयोग को नई दिशा देगा। प्रधानमंत्री ने मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में हुई प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि भारत और न्यूज़ीलैंड हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा दोनों देशों के संबंधों को नई ऊंचाई देगी। उन्होंने कहा कि सामरिक साझेदारी से व्यापार सहित कई क्षेत्रों में सहयोग का दायरा और बढ़ेगा।
इससे पहले गवर्नमेंट हाउस में प्रधानमंत्री मोदी का औपचारिक स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। प्रधानमंत्री आज भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे तथा उद्योग और खेल जगत की प्रमुख हस्तियों से भी मुलाकात करेंगे।
spot_img

Related Articles

Latest Articles

स्वैच्छिक परिवार नियोजन समावेशी और सतत विकास की मजबूत नींव: केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश...

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि स्वैच्छिक परिवार नियोजन, जागरूक निर्णय और स्वस्थ परिवार समावेशी...

वियतनाम में नाव दुर्घटना में 15 भारतीयों की मौत, राष्‍ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने...

0
नई दिल्ली।  भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक स्पीडबोट के आज वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास पलट जाने से पंद्रह भारतीय...

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना ने दो लाख ऋण मंजूरी का आंकड़ा पार...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्‍नयन योजना – पीएमएफएमई ने देश भर में दो लाख से ज़्यादा सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों को ऋण...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिन की ऐतिहासिक न्यूजीलैंड यात्रा के बाद स्वदेश रवाना

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी न्यूजीलैंड की अपनी दो दिन की ऐतिहासिक यात्रा संपन्न कर स्‍वदेश के लिए रवाना हो गए हैं। चार दशकों...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 28 करोड़...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ में ध्वज जयन्ती माता मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु विकास कार्य (यथा-आवास, पेयजल, शौचालय...