कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने लालढांगद-चिल्लरखाल मोटर मार्ग के संबंध में केंद्रीय अधिकार प्राप्त समिति द्वारा लिए गए निर्णय का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र की जनता के लिए बड़ी राहत बताया है।
उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के 12 फरवरी 2026 के आदेश के अनुपालन में गठित Central Empowered Committee (CEC) द्वारा 2 जून 2026 को आयोजित बैठक में स्थानीय निवासियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। इसके तहत मार्ग पर व्यावसायिक यातायात पर प्रतिबंध यथावत रहेगा, जबकि स्थानीय जनता की आवश्यकताओं से जुड़े वाहनों को निर्धारित शर्तों के साथ संचालन की अनुमति प्रदान की गई है।
ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि इस निर्णय से लालढांग, चिल्लरखाल, कोटद्वार एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों लोगों को राहत मिलेगी। अब यात्री वाहन, सरकारी बसें, जीएमओयू बसें, स्कूल बसें, कूड़ा संग्रहण वाहन, कृषि कार्यों में प्रयुक्त ट्रैक्टर तथा स्थानीय निवासियों के व्यक्तिगत उपयोग हेतु निर्माण सामग्री ले जाने वाले वाहन इस मार्ग का उपयोग कर सकेंगे। साथ ही एंबुलेंस सेवाओं को निर्बाध आवाजाही की अनुमति रहेगी।
उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए गए, जिसके सकारात्मक परिणाम आज सामने आए हैं। यह निर्णय शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं दैनिक आवागमन से जुड़े कार्यों को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। ऋतु खण्डूडी भूषण ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति ने स्थानीय जनता की समस्याओं और आवश्यकताओं को गंभीरता से समझते हुए जनहित में सकारात्मक निर्णय लिया है। उन्होंने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में राज्य सरकार ने इस विषय को गंभीरता से उठाया और लगातार प्रभावी पैरवी की। साथ ही गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनिल बलूनी के प्रयासों और सहयोग की भी सराहना करते हुए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।
लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग पर स्थानीय वाहनों की आवाजाही का रास्ता हुआ साफः ऋतु खण्डूडी भूषण
Latest Articles
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि को मजबूत करने के लिए सीएसआर के...
नई दिल्ली। कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्टार्टअप, कौशल विकास और कृषि प्रौद्योगिकी के माध्यम से कृषि को मजबूत...
प्रधानमंत्री मोदी भारत की पहली हाइड्रोजन रेलगाड़ी को दिखाएंगे हरी झंडी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन पर जींद और सोनीपत के बीच चलने वाली भारत की पहली हाइड्रोजन...
व्यापार समझौता लागू होने के पहले दिन भारत ने ब्रिटेन को किया 14 करोड़...
नई दिल्ली। भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता लागू होने के पहले दिन भारत से ब्रिटेन को 14 करोड़ डॉलर का सामान निर्यात किया...
‘एक देश, एक चुनाव’ के प्रस्ताव पर जेपीसी की लखनऊ में परामर्श बैठक पूरी
नई दिल्ली। ‘एक देश, एक चुनाव’ के प्रस्ताव से जुड़े ढांचे की जांच कर रही संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) ने आज लखनऊ में तीन...
देहरादून महायोजना-2041 के आठवें दिन उमड़ी जनभागीदारी, नागरिकों ने रखे विकसित दून के सुझाव
देहरादून: राजधानी के भविष्य की विकास दिशा तय करने वाली देहरादून महायोजना-2041 को जनआकांक्षाओं के अनुरूप बनाने के लिए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा...

















