29.2 C
Dehradun
Wednesday, September 16, 2026


spot_img

प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा से भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन पर जींद और सोनीपत के बीच चलने वाली भारत की पहली हाइड्रोजन-चालित ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे सहित लगभग 14,700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी और उन्हें समर्पित किया। इन परियोजनाओं में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं भी शामिल हैं। जिनसे दिल्ली और कटरा के बीच यात्रा का समय घटकर लगभग छह घंटे हो जाएगा। सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले बारह वर्षों में भारतीय रेलवे में एक बड़ा परिवर्तन आया है। उन्होंने हाइड्रोजन ट्रेन को एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया, जिसने जींद को भारत के इतिहास में एक विशेष स्थान दिया है।

इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव भी उपस्थित थे। रेल मंत्री ने देश की पहली हाइड्रोजन-चालित ट्रेन के शुभारंभ को एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया और कहा कि यह स्वदेशी हाइड्रोजन प्रौद्योगिकी विकसित करने के लिए भारत के संकल्प को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र को समर्पित की गई परियोजनाओं में लगभग 9, 680 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित लगभग 158 किलोमीटर लंबा चार लेन वाला पूर्णतः पहुंच नियंत्रित दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे शामिल है। उन्होंने एनएच-7 और एनएच-344 पर स्थित 33 किलोमीटर से अधिक लंबे चार लेन वाले आंशिक रूप से पहुंच नियंत्रित अंबाला-काला-अंब राजमार्ग को भी राष्ट्र को समर्पित किया। एक अन्य परियोजना एनएच-352ए पर स्थित 40-60 किलोमीटर लंबा जींद-गोहाना ग्रीनफील्ड राजमार्ग था।

प्रधानमंत्री ने कुरुक्षेत्र में राष्ट्र के पहले एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का भी उद्घाटन किया और कुरुक्षेत्र में सिख संग्रहालय की आधारशिला रखी। उन्होंने 24-27 किलोमीटर लंबे हांसी-बरवाल ब्राउनफील्ड राजमार्ग परियोजना की भी आधारशिला रखी।

प्रधानमंत्री मोदी ने आज जींद में प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण के पांच लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से उनके घरों की चाबियां सौंपकर उनके सपनों को साकार किया।

जींद और हरियाणा के लोगों की सराहना करते हुए श्री मोदी ने कहा कि ‘स्वच्छता से स्वागत’ पहल को जिस गंभीरता से उन्होंने अपनाया, वह वास्तव में दिल को छू लेने वाला था। उन्होंने सभी से स्वच्छता को अपने स्वभाव और मूल्यों का अभिन्न अंग बनाने और इसे अपने दैनिक जीवन में शामिल करने का आग्रह किया। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री के जींद दौरे से पहले, हरियाणा में स्वच्छता से उनका स्वागत करने के लिए सोमवार से आज तक ‘स्वच्छता से स्वागत’ अभियान चलाया गया था।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...