23.6 C
Dehradun
Sunday, August 2, 2026


spot_img

केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने देशभर के अस्पतालों में सारथी परियोजना के लिए उच्चस्तरीय बैठक की

नई दिल्ली।  केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने देशभर के अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों में सारथी परियोजना के विस्तार की समीक्षा के लिए आज उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया भी बैठक में शामिल हुए। दोनों नेताओं ने युवाओं की भागीदारी वाली मरीज सहायता पहल को और व्यापक बनाने पर चर्चा की।

इस अवसर पर श्री नड्डा ने कहा कि मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य सेवा केवल इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को समय पर मार्गदर्शन, सहायता तथा संवेदनशील सहयोग उपलब्ध कराना भी इसका हिस्सा है। उन्होंने कहा कि सारथी परियोजना ने दिखाया है कि व्यवस्थित स्वयंसेवी भागीदारी से मरीजों की सुविधा बढ़ाई जा सकती है और स्वास्थ्यकर्मी अपनी जिम्मेदारियों पर अधिक ध्यान दे सकते हैं।
बैठक में देशभर के अस्पतालों में सारथी परियोजना को लागू करने के लिए एक व्यापक और स्थायी ढांचा तैयार करने पर भी चर्चा हुई। इसके साथ ही चंडीगढ़ के पी.जी.आई.एम.ई.आर. में सारथी परियोजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि सारथी परियोजना का उद्देश्य प्रशिक्षित युवा स्वयंसेवकों के माध्यम से मरीजों के अनुभव को बेहतर बनाना और सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं में सामुदायिक भागीदारी को मजबूत करना है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रधानमंत्री मोदी ने मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र का शुभारंभ किया

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कर्नाटक के मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र-विवेक स्मारक का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने...

केंद्र ने बाढ़ प्रभावित राज्यों को सहायता के लिए दो हजार करोड़ रुपये से...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान बाढ़ प्रभावित राज्यों को सहायता देने के लिए राज्य आपदा मोचन कोष-...

प्रधानमंत्री ने 18 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आंध्र प्रदेश तेजी से प्रगति कर रहा है और केंद्र सरकार व्यापक अवसंरचना और औद्योगिक...

अगले तीन सप्ताह सिर्फ SIR पर फोकस करें जिलाधिकारी: सीईओ

0
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने शनिवार को सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के...

बोर्ड परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की तिथि 4 अगस्त तक बढ़ी

0
देहरादून/रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा वर्ष-2027 के संस्थागत  परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की अंतिम तिथि विस्तरित की है।...