23.6 C
Dehradun
Sunday, August 2, 2026


spot_img

प्रधानमंत्री मोदी ने मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र का शुभारंभ किया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कर्नाटक के मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र-विवेक स्मारक का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत के युवाओं ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी और खेल सहित कई क्षेत्रों में देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। प्रधानमंत्री ने युवाओं से स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और भारतीय हस्तशिल्प तथा कलाकृतियों को उपहार के रूप में देने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का सपना युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार करना था। श्री मोदी ने कहा कि सही अवसर और सही मार्गदर्शन मिलने पर युवाओं की क्षमता देश की सबसे बड़ी शक्ति बन जाती है।

श्री मोदी ने कहा कि आज भारत के युवा विश्‍व के तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम, आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं की प्रतिभा के बल पर भारत विश्‍व का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन बाजार बन चुका है और सेमीकंडक्टर निर्माण, नवाचार तथा निजी अंतरिक्ष मिशनों में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश में छह सौ 50 से अधिक नए विश्वविद्यालय, 14 हजार नए कॉलेज, चार हजार से अधिक आईटीआई, नौ नए आईआईएम, सात नए आईआईटी और 13 नए एम्स स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 14 हजार से अधिक पीएम श्री स्कूल और 10 हजार अटल टिंकरिंग लैब नवाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया, यूनिवर्सिटी गेम्स और यूथ गेम्स ने युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने का अवसर दिया है। इस अवसर पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार, राज्यपाल थावरचंद गहलोत और रामकृष्ण मठ के अध्यक्ष  स्वामी गौतमानंदजी महाराज भी उपस्थित थे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने देशभर के अस्पतालों में सारथी परियोजना के लिए...

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने देशभर के अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों में सारथी परियोजना के विस्तार की...

केंद्र ने बाढ़ प्रभावित राज्यों को सहायता के लिए दो हजार करोड़ रुपये से...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान बाढ़ प्रभावित राज्यों को सहायता देने के लिए राज्य आपदा मोचन कोष-...

प्रधानमंत्री ने 18 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आंध्र प्रदेश तेजी से प्रगति कर रहा है और केंद्र सरकार व्यापक अवसंरचना और औद्योगिक...

अगले तीन सप्ताह सिर्फ SIR पर फोकस करें जिलाधिकारी: सीईओ

0
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने शनिवार को सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के...

बोर्ड परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की तिथि 4 अगस्त तक बढ़ी

0
देहरादून/रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा वर्ष-2027 के संस्थागत  परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की अंतिम तिथि विस्तरित की है।...