23.4 C
Dehradun
Friday, August 7, 2026


spot_img

सीबीआई ने अंतरराष्ट्रीय टेक-सपोर्ट धोखाधड़ी और जबरन वसूली करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया

नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो-सीबीआई ने पंजाब और दिल्ली में संचालित एक अंतरराष्ट्रीय टेक-सपोर्ट धोखाधड़ी और जबरन वसूली करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया है। सीबीआई ने पांच और छह अगस्त के बीच रात में दस ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें मोहाली का एक फर्जी कॉल सेंटर भी शामिल है।

सीबीआई ने बताया कि आरोपी खुद को माइक्रोसॉफ्ट, वित्तीय संस्थानों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों का प्रतिनिधि बताकर मुख्य रूप से अमरीकी नागरिकों को निशाना बनाते थे। वे सिस्टम ठीक करने और झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देकर क्रिप्टोकरेंसी के जरिए पैसे वसूलते थे।

छापों में मोबाइल फोन, लैपटॉप, हार्ड डिस्क, नकदी, दस्तावेज और क्रिप्टो वॉलेट बरामद किए गए हैं। सीबीआई ने मुख्य आरोपी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

केंद्र ने विमानन टरबाइन ईंधन में इथेनॉल मिलाने के दावों को खारिज किया

0
नई दिल्ली। नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने उन दावों का खंडन किया है जिनमें कहा गया है कि सरकार विमानन टरबाइन ईंधन...

लोकसभा ने कराधान और अन्य विधियां (संशोधन) विधेयक, 2026 किया पारित

0
नई दिल्ली। लोकसभा ने कराधान और अन्य विधियां (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। यह विधेयक भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007, आयकर...

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने स्वच्छ ऊर्जा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए गोबर्धन...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज 23,731 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ राष्ट्रीय चक्रीय जैव ऊर्जा योजना गोबरधन को मंजूरी दे दी।...

चारधाम यात्रा होगी और सुगम, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाओं को मिली...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप चारधाम यात्रा को अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम बनाने की दिशा में राज्य सरकार लगातार...

मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा, कहा-बंद सड़कों को शीघ्र खोला जाए,...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने गुरुवार को राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचकर प्रदेश में लगातार हो रही वर्षा तथा बारिश के कारण उत्पन्न...